TATA की एयर इंडिया खरीदेगी 500 नए विमान, एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी डील

Updated on 11-02-2023 07:01 PM
नई दिल्ली: टाटसंस (Tata) के साथ जुड़ने के बाद से एयर इंडिया ( Air India) के पंख फैल रहे हैं। एयर इंडिया अपनी विमान सेवाओं में लगातार विस्तार कर रही है। विमान सेवाओं से लेकर नई विमानों की खरीद में एयर इंडिया लगातार आगे बढ़ रही है। अब एयर इंडिया से एविएशन सेक्टर की सबसे बड़ी डील की है। एयर इंडिया ने एक, दो नहीं बल्कि 500 नई विमानों की खरीद के लिए डील की है। एयर इंडिया को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए कंपनी ने 500 नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया है। आपको बता दें कि एविएशन के इतिहास का ये सबसे बड़ा एयरक्राफ्ट ऑर्डर है।

एयर इंडिया ने 100 अरब डॉलर से अधिक में ये डील की है। कंपनी ने इसके लिए फ्रांस के एयरबस और अमेरिका की बोइंग के साथ डील की है। खबरों की माने तो एयर इंडिया ने 430 नैरो बॉडी और 70 वाइड बॉडी प्लेन का ऑर्डर दिया है। इसमें 280 विमान एयरबस से खरीदे जाएंगे। जिसमें 210 सिंगल-आइज़ल वाले और 40 वाइडबॉडी वाले विमान होंगे। एयरबस के अलावा बोइंग से 220 विमान खरीदने की तैयारी है। इसमें 737 मैक्स नैरोबॉडी जेट्स, 787 वाइडबॉडी 777 एक्सएस विमान शामिल हैं। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते इस बारे में कंपनी की ओर से जानकरी साझा कर दी जाएगी।
खबर के मुताबिक एयर इंडिया इन विमानों की मदद से खुद को वर्ल्ड क्लास एयरलाइंस बनाने की दिशा में काम करेगी। वहीं एयर इंडिया की सस्ती विमान सेवा एयर इंडिया एक्सप्रेस की सर्विस क और विस्तृत किए जाने पर फोकस होगा। इस बारे में अभी एयर इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। गौतरलब है कि टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा से 18000 करोड़ रुपये का लोन लेने जा रही है। एयर इंडिया अपने शॉर्ट टर्म नें अपने मौजूदा लोन को रिफाइनेंस करने के लिए ऐसा करेगी। एयर इडिया अपने एक्सपेंशन प्लान पर काम कर रही है। एयरलाइंस का फोकस ऑन टाइम प्रदर्शन पर है। फ्लाइट में यात्रियों की सुविधा में विस्तार किया जा रहा है। सिंगापुर एयरलाइंस ने टाटा के साथ अपने ज्वाइंट वेंचर विस्तार का मर्जर एयर इंडिया में करने का ऐलान किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.