टाटा का बड़ा दांव! चिंग्स नूडल्स बेचने वाली कंपनी खरीदने की तैयारी, 5100 करोड़ रुपये में फाइनल हुई डील

Updated on 13-01-2024 01:45 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप (Tata Group) के पास दो और कंपनियां आने वाली हैं। टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड यानी टीसीपीएल (TCPL) ने चिंग्स सीक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स ब्रांड की मूल कंपनी कैपिटल फूड्स (Capital Foods) की 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने का ऐलान किया है। कैपिटल फूड्स दो ब्रांड के चिंग्स सिक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स के तहत अपने फूड बेचती है। चिंग्स सिक्रेट के तहत कंपनी हक्का नूड्ल्स, सेजवान चटनी, फ्लेवर्ड इंस्टेंट नूडल्स और चिली विनेगर बेचती है। वहीं, स्मिथ एंड जोन्स ब्रांड के तहत अदरक लहसुन पेस्ट, पास्ता मसाला, पेरी पेरी मसाला, सोया वडी न्यूट्री मसाला, मटर पनीर मसाला और शाही पनीर मसाला बेचता है।

ग्रीन टी सहित कई प्रोडक्ट बेच रही कंपनी

इस अधिग्रहण से हेल्थ और वेलनेस प्रोडक्ट का एक प्लेटफॉर्म तैयार होगा। इससे चाय, हर्बल सप्लिमेंट और पैकेज्ड खाद्य पदार्थों सहित जैविक प्रोडक्ट्स के उत्पादन का रास्ता साफ होगा। टाटा ग्रुप की एफएमसीजी कंपनी टीसीपीएल ने बयान में कहा कि वह फेज्ड मैनर से 5,100 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर कैपिटल फूड्स में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। ऑर्गेनिक इंडिया इस समय मार्केट में ग्रीन टी समेत कई अन्य तरह के प्रोडक्ट बेच रही है। इस कंपनी में फिलहाल फैब इंडिया ने भी निवेश किया हुआ है।

ऑर्गेनिक इंडिया में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण


बयान के मुताबिक, कंपनी टार्गेट कंपनी की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने पर सहमत हो गई है। टार्गेट कंपनी की बाकी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी तीन साल के भीतर ली जाएगी। इसके अलावा, टीसीपीएल 1,900 करोड़ रुपये के एंटरप्राइज वैल्यू पर ऑर्गेनिक इंडिया में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी का भी अधिग्रहण करेगी। टीसीपीएल ने बयान में कहा, “यह कदम तेजी से बढ़ती/हाई मार्जिन वाली कैटेगरी में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और टार्गेट मार्केट का विस्तार करने के टाटा कंज्यूमर के रणनीतिक इरादे के अनुरूप है।”
ऑर्गेनिक खाद्य एवं पेय उत्पाद बनाने वाली कैपिटल फूड के अधिग्रहण से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को अपने उत्पाद पोर्टफोलियो का विस्तार करने और अपना पेंट्री प्लेटफॉर्म मजबूत करने में मदद मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.