TATA की बढ़ती धमक, अब खेल के मैदान में दिखा रहे जलवा

Updated on 22-02-2023 07:53 PM
नयी दिल्ली: नई दिल्ली: सड़क से लेकर आसमान तक टाटा (Tata) की धमक बरकरार है। टाटा समूह (Tatasons) लगातार विस्तार कर रहा है। टाटा अब खेल में अपनी पैठ बढ़ा रहे हैं। टाटा ने पहले आईपीएल 2023 (IPL 2023) का राइट्स खरीदा और अब उन्होंने महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League - WPL) का टाइटल स्पॉन्सशिप राइट्स खरीदा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी जानकारी दी और कहा कि टाटा समूह ने अगले पांच सत्रों के लिए महिला प्रीमियर लीग (WPL) के टाइटल स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदा है। यानी साल 2023 से साल 2027 तक WPL का टाइटल स्पॉन्सरशिप टाटा के पास है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल का टाइटल राइड्स खरीदा है।
बड़े कारोबारी समूह जैसे रिलायंस भी पहले से क्रिकेट के मैदान में है। अब टाटा ने भी इसमें अपनी मौजूदगी दर्ज करवा दी है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अधिकार हासिल करने के बाद टाटा समूह ने मुंबई में चार मार्च से शुरू होने वाली पहली महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के टाइटल अधिकार भी हासिल कर लिये। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने ट्वीट करके इसकी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टाटा समूह पहले डब्ल्यूपीएल का टाइटल प्रायोजक होगा। उनके सहयोग से हमें पूरा भरोसा है कि हम महिला क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जा सकते हैं। टाटा ने पिछले साल आईपीएल के अधिकार भी हासिल किए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.