प्रॉफिट से घाटे में आ गई टाटा की 'दुधारू गाय', दूसरी तिमाही में 6,511.16 करोड़ का नुकसान

Updated on 02-11-2023 03:30 PM
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी चालू वित्त ट जुलाई-सितंबर तिमाही में 6,511.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी ने बुधवार को बाजार बंद होने के बाद यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,297.06 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था। कंपनी की कुल आमदनी भी सितंबर, 2023 तिमाही में घटकर 55,910.16 करोड़ रुपये रह गई जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 60,206.78 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का कुल व्यय समीक्षाधीन तिमाही में 55,853.35 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल सितंबर तिमाही में 57,684.09 करोड़ रुपये रहा था।

इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 93 फीसदी की गिरावट के साथ 524.85 करोड़ रुपये रहा था। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 7,714 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। कंपनी का कहना है कि वह 2045 तक नेट जीरो के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है और कंपनी चरणबद्ध तरीके से यह काम करने में जुटी है। कंपनी के सीएफओ कौशिक चटर्जी ने कहा कि कैशफ्लो को मैक्जिमाइज करने के लिए कंपनी का फोकस कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशनस, ऑपरेशनल इम्प्रूवमेंट्स और वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट पर है।

टाटा की दुधारू गाय

टाटा स्टील ने फाइनेंशियल ईयर 2022 में टाटा ग्रुप को सबसे ज्यादा मुनाफा कमाकर दिया था। टाटा स्टील ने टीसीएस को पीछे छोड़कर यह तमगा हासिल किया था। वित्त वर्ष 2022 में टाटा स्टील का नेट प्रॉफिट 41,749 करोड़ रुपये रहा था जबकि टीसीएस का नेट प्रॉफिट 38,327 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि 2023 में टीसीएस ने फिर बाजी मार ली। दोनों कंपनियों के मार्केट कैप में जमीन-आसमान का अंतर है। टीसीएस मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। बुधवार को टाटा स्टील का शेयर एनएसई पर 2.19 परसेंट की गिरावट के साथ 116.15 रुपये पर बंद हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.