टैटू आर्टिस्ट को मिलेगा पहचान पत्र, मोर रायपुर एप में दर्ज होगी जानकारी

Updated on 27-05-2023 09:29 PM
रायपुर। जिला खनिज न्यास संस्थान की पहल पर “कौशल उन्नयन कार्यक्रम“ के तहत संचालित टैटू प्रशिक्षण सत्र में शनिवार को नगर निगम कमिश्नर व रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के प्रबंध संचालक मयंक चतुर्वेदी प्रशिक्षु टैटू कलाकारों से मिले और प्रशिक्षण की उपयोगिता के संबंध में विस्तार से चर्चा की। परंपरागत टैटू व्यवसाय से जुड़े इन कलाकारों की प्रतिभा को नागरिकों तक पहुंचाने कला कौशल केन्द्र की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही टैटू कॉर्निवाल जैसे बड़े आयोजन रायपुर में किए जाने हेतु निर्देशित किया है।

आनंद समाज वाचनालय सभाकक्ष में विगत 25 मई से आयोजित हो रहे कौशल उन्नयन प्रशिक्षण सत्र में टैटू मास्टर शैली इस विधा से जुड़ी बारीकियों से प्रशिक्षु कलाकारों को अवगत करा रहे है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ऐसे टैटू कलाकारों को प्राथमिकता के तौर पर सम्मिलित किया गया है, जो इस परंपरागत व्यवसाय से जुड़कर अपनी आजीविका संचालित कर रहे हैं। प्रशिक्षण हेतु तृतीय लिंग समुदाय सहित महिला व पुरुष टैटू कलाकार शामिल हो रहे हैं। प्रशिक्षण सत्र का आयोजन 8 जून तक होगा, जिसमें कला की बारीकियों के साथ ही अपने ग्राहकों से सद्व्यवहार, स्वास्थ्य व स्वच्छता संबंधी जरूरी उपायों के साथ ही टैटू बाजार में स्वयं को स्थापित करने की कला इन कलाकारों को सिखाई जा रही है।
प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षु टैटू कलाकारों की पूरी जानकारी मोर रायपुर एप्प में दर्ज होगी, जहां से कोई भी नागरिक अपने पारिवारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक या अन्य आयोजनों में इन्हें आमंत्रित कर इनकी सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

कमिश्नर चतुर्वेदी ने इन कलाकारों से बात की, जिसमें प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण के पूर्व आने वाली मुश्किलों व अब इन मुश्किलों को आसानी से दूर कर सकने में अपनी सक्षमता से उनमें आ रहे आत्मविश्वास की जानकारी दी। महादेव घाट में इस पुश्तैनी कला से जुड़े कलाकारों से भी उन्होंने व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी ली। प्रशिक्षुओं से चर्चा के दौरान चतुर्वेदी ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कलाकारों को उनकी मेहनत का पूरा पारिश्रमिक मिले, इस लक्ष्य के साथ प्रशिक्षण की योजना तैयार की गई है। प्रशिक्षण उपरांत सभी कलाकारों को उचित मंच मिले एवं प्रशिक्षण पूरा कर सभी अपनी आजीविका को सम्मान जनक ढंग से आगे बढ़ा सके, इस हेतु हर स्तर पर उन्हें सहायता दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कलाकारों को अपने व्यवसाय के विस्तार हेतु उचित माध्यम मिले, इसके लिए कला कौशल केन्द्र चिन्हित किए जाएंगे, जहां सुविधाओं के साथ कलाकार अपनी आजीविका संचालित कर सकें। इन कलाकारों को प्रशिक्षण उपरांत पहचान पत्र, प्रमाण पत्र व टैटू किट भी दिए जाएंगे। कमिश्नर चतुर्वेदी ने इन कलाकारों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वेंडर कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज भी तैयार कराने के निर्देश दिए है, जिससे कि शासन की हर योजना का लाभ इन्हें प्राप्त हो सके। प्रशिक्षण सत्र में आज 39 प्रशिक्षु कलाकार सम्मिलित थे। प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कलाकारों की सुविधा के अनुरूप प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक किया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.