कर चोरी करने वाले व्यवसाइयों पर टैक्स रिसर्च विंग ने लगाई लगाम

Updated on 03-02-2023 05:34 PM

वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जी.एस.टी. पोर्टल एवं अन्य डेटाबेस, डाटा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में डाटा साइंस एवं डाटा माइनिंग की आधुनिक तकनीक, टैक्स रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के विश्लेषण तथा आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुए कर चोरी के प्रकरणों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त श्री लोकेश कुमार जाटव के निर्देशन में विभाग की डेटा एनालिसिस टीम द्वारा किये गये डेटा के विश्लेषण के आधार पर कर चोरी में संलग्न व्यवसाइयों पर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

माह जनवरी, 2023 में इवेजनप्रोन कमोडिटी आयरन एंड स्टील, आयरन/मेटल स्क्रेप, पान मसाला, इलेक्ट्रॉनिक, तिल्ली एवं सोयाबीन आदि से संबंधित कर अपवंचन में संलग्न 34 करदाताओं पर छापे की कार्यवाही में प्राथमिक रूप से लगभग 15 करोड़ 71 लाख रूपये का कर अपवंचन पाया गया। विभाग द्वारा मौके पर कर एवं शास्ति के रूप में 13 करोड़ 88 लाख रुपये जमा कराये गये।

तहसील/ब्लॉक स्तर पर भी छापे की कार्रवाई की गई है। इसमें छतरपुर में मेसर्स उन्नति मेटालिको प्रा. लिमि. (छतरपुर), मेसर्स मंसूरी (नौगांव), मेसर्स अझारी एसोसिएट (नौगांव), मेसर्स प्रिंस ट्रेडर्स (नौगांव), सागर में मेसर्स रेगनोर, मेसर्स क्लासिक इंटरप्राइजेस, मेसर्स अम्बे ट्रेडर्स, मुरैना में मेसर्स शीतल ऑर्गेनिक फूड्स प्रा. लि., सिवनी में मेसर्स शम्भा्वी इंटरप्राइजेस, नरसिंहपुर में मेसर्स अंशुल ट्रेडर्स, रायसेन- मेसर्स अरिहंत किराना स्टोर (बरेली), मेसर्स सौरभ किराना स्टोर (बरेली), सिंगरौली में मेसर्स जय मॉ बाराही ट्रेडर्स, मेसर्स जय मातादी ट्रेडर्स, भिण्ड में मेसर्स आर.सी.एल. पोरस हाई-वे प्रा. लिमि.,दतिया में मेसर्स बी.पी. बिल्डकॉन प्रा. लि. और बालाघाट में मेसर्स सौरभ ट्रेडर्स पर कार्रवाई की गई।

ऐसे अपंजीयत व्यवसाई जिनका टर्नओवर कर दायित्व सीमा से अधिक है, के बारे में अधिकारिक तौर पर एवं गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित की जा रही है। बड़े स्तर पर व्यवसाय कर रहे हैं, और जीएसटी पंजीयन नहीं करवाने वाले व्यवसाइयों पर भी कार्यवाही की जाकर, उनसे देय कर जमा कराया जा रहा है।

अपंजीयत व्यवसाई मेसर्स नवीन नवयुवक गृह निर्मल संस्था मार्यादित भोपाल, मेसर्स पवन ट्रेडर्स, सिवनी-मालवा एवं मेसर्स माणिक पान मसाला, भोपाल पर छापे की कार्यवाही की जाकर कर/शास्ति के रूप में 20 लाख 12 हजार रूपये की राशि जमा करायी गयी।

मध्यप्रदेश माल और सेवा कर अधिनियम, 2017 के तहत चलित वाहनों की जाँच (मोबाईल चेकिंग) के अंतर्गत माह जनवरी, 2023 में संभाग/वृत्तों में पदस्थ अधिकारियों को कार्यवाही के अधिकार पत्र दिए गए। मुख्यत: कर अपवंचन वाली वस्तुओं जैसे- पान मसाला, आयरन एंड स्टील, आयरन स्क्रेप एवं परचून आदि को चिन्हित कर विशेष कार्यवाहियां की गई। कर अपवंचन में संलिप्त, माल परिवहन करने वाले 299 वाहनों से कर एवं शास्ति के रूप में राशि 4 करोड़ 80 लाख रूपये जमा कराये गये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.