शिक्षक दिवस पर राजभवन में सारंगढ़-बिलाईगढ़ की शिक्षिका प्रियंका गोस्वामी सम्मानित

Updated on 07-09-2026 05:55 PM

सारंगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका श्रीमती प्रियंका गोस्वामी को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, साहित्य और तकनीक के समन्वय से उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित  गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति अलंकरण से सम्मानित किया गया। राज्यपाल  रमेन डेका, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय एवं स्कूल शिक्षा मंत्री  गजेंद्र यादव ने सारंगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला दहिदा की प्रधान पाठक श्रीमती प्रियंका गोस्वामी को प्रशस्ति पत्र, शाल एवं चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व उन्हें राज्यपाल शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है।

श्रीमती प्रियंका गोस्वामी नवाचार को शिक्षण का प्रभावी माध्यम बनाकर बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को सहज, रोचक और अनुभव आधारित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। वे विशेष रूप से कक्षा में अपेक्षाकृत कमजोर बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं। साहित्य को शिक्षा से जोड़ते हुए उन्होंने गीत, कविता, कहानी, नाटक और कठपुतली कला जैसे रचनात्मक माध्यमों का उपयोग किया है, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति रुचि के साथ उनकी रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता भी विकसित हो रही है।

बच्चों की शिक्षा के साथ उनके पोषण और समग्र विकास को भी उन्होंने अपने शिक्षकीय दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया है। अधिक से अधिक न्योता भोजन कराने के लिए प्रेरित करने के साथ ही दिव्यांग बच्चों के लिए समय-समय पर निःशुल्क भोजन सामग्री की व्यवस्था की है। पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने के साथ उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से निःशुल्क समर कैंप आयोजित कर अध्यापन कार्य भी किया है।

तकनीक आधारित शिक्षण के क्षेत्र में भी श्रीमती गोस्वामी ने उल्लेखनीय पहल की है। वे दीक्षा एप और स्टोरीवीवर जैसे डिजिटल माध्यमों के साथ ऑडियो बुक, पॉडकास्ट और स्मार्ट कक्षा का उपयोग कर बच्चों को पढ़ाती हैं। ब्लॉगिंग और रिपोर्टिंग जैसी गतिविधियों को भी उन्होंने शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ा है। इसके साथ ही कैरियर काउंसिलिंग, समय प्रबंधन और रोजगारमूलक शिक्षा जैसे समसामयिक विषयों पर भी वे निरंतर प्रशिक्षण देती रही हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों का विस्तार अध्ययन और शोध तक भी है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में ‘सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में प्राथमिक शिक्षा में कार्यात्मक परिवर्तन’ विषय पर शोध पत्र लिखकर प्राथमिक शिक्षा में हो रहे बदलावों पर अपना चिंतन प्रस्तुत किया है। बच्चों के हित में उन्होंने ‘प्रारंभिक बाल्यावस्था, देखभाल और शिक्षा’ नामक पुस्तक का लेखन भी किया है। शिक्षा, साहित्य, तकनीक और संवेदनशीलता को एक साथ जोड़ने वाले उनके इन्हीं उल्लेखनीय प्रयासों के लिए उन्हें  गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति अलंकरण से सम्मानित किया गया है।

शिक्षक परिवार में मिली शिक्षा और साहित्य की प्रेरणा

श्रीमती प्रियंका गोस्वामी का जन्म सारंगढ़ के शिक्षक  रामपुरी गोस्वामी एवं शिक्षिका श्रीमती कुन्ती गोस्वामी के परिवार में हुआ। छात्र जीवन से ही मेधावी रहीं श्रीमती गोस्वामी की प्रारंभिक शिक्षा सारंगढ़ में हुई। उन्होंने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिन्दी साहित्य एवं अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर से डी.एड. तथा पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय से बी.एड. की उपाधि प्राप्त की। उनका विवाह सारंगढ़ निवासी व्यवसायी  भीम गिरी गोस्वामी से हुआ है। उनकी एकमात्र संतान  प्रथम गिरी गोस्वामी अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

जिले के लिए गौरव का क्षण

शिक्षिका श्रीमती प्रियंका गोस्वामी को मिले इस प्रतिष्ठित सम्मान पर जिले के प्रभारी मंत्री  टंकराम वर्मा, कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू एवं पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि जिले की शिक्षिका की यह उपलब्धि पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके नवाचारपूर्ण कार्य जिले के अन्य शिक्षकों को भी बेहतर और रचनात्मक कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.