टीचर ने स्टूडेंट के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात:स्कूल में मोबाइल लाने पर वाइस-प्रिंसिपल के केबिन में छात्रों को लाठी-डंडे से पीटा

Updated on 25-02-2026 12:02 PM
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय बोरई में मोबाइल रखने पर शिक्षकों पर छात्रों से मारपीट करने का आरोप लगा है। परिजनों के आरोप के अनुसार, मोबाइल मिलने के बाद शिक्षकों ने मिलकर 8 से 9 छात्रों की जमकर पिटाई की।

मारपीट में कुछ बच्चों को अंदरूनी चोटें आई है। आरोप यह भी है कि एक छात्र को शिक्षक ने प्राइवेट पार्ट में लात मारी, जिसके बाद उसे दर्द और सूजन की शिकायत हुई। जिन छात्रों के साथ मारपीट की बात सामने आई है, वे कक्षा 10वीं से 12वीं तक के बताए जा रहे हैं।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर शिक्षक पीयूष कुमार और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा उन्हें निलंबित कर दिया गया है। मामला पुलगांव थाना क्षेत्र का है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, घटना 21 फरवरी की है। छात्रों के अनुसार, शनिवार सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच मोबाइल अपने पास रखने की बात को लेकर उसे पहले प्रिंसिपल ऑफिस में मोबाइल जमा कराने को कहा गया।

इसके बाद वाइस प्रिंसिपल के केबिन में बुलाकर लकड़ी के डंडे, हाथ-मुक्के और लात से मारपीट की गई। स्टूडेंट्स ने घर पर 22 फरवरी की रात करीब 10 बजे कॉल कर पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी।

24 फरवरी को पीड़ित छात्र और उनके परिजन पुलगांव थाने पहुंचे। उन्होंने शिक्षक पीयूष कुमार और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पिता डोमन देशलहरा ने पुलिस को बताया कि बेटे ने कॉल पर कहा कि मोबाइल रखने की बात पर उसे और उसके साथियों को वाइस प्रिंसिपल के कमरे में बुलाकर बेरहमी से मारपीट की गई है।

PT टीचर ने प्राइवेट पार्ट में मारी लात, सूजन आई

छात्रों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पीटी शिक्षक रविशंकर मंडलोई ने जूता पहनकर एक छात्र को प्राइवेट पार्ट में लात मारी। इससे छात्र के प्राइवेट पार्ट और जांघ में सूजन-तेज दर्द की शिकायत है। सके अलावा, 10 अन्य छात्रों को पीटने का भी आरोप है।

यह भी आरोप है कि 23 फरवरी को दोपहर 1:30 बजे जब छात्र के पिता स्कूल पहुंचे और प्रभारी प्रिंसिपल शंकर प्रसाद से पूछा, तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

परिजनों ने कहा कि बिना अनुमति मोबाइल रखने पर छात्रों को हाथ-मुक्कों, लात-घूंसों और डंडे से पीटना गलत है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान शिक्षक ने गालियां दी।

पुलिस ने किया दोनों को गिरफ्तार

छात्रों से मारपीट की शिकायत परिजनों ने नगपुरा पुलिस चौकी में की थी। इनकी शिकायत के बाद पुलगांव थाने में पोस्ट ग्रजुएट टीचर पीयूष कुमार (41) और पीटी टीचर रविशंकर मंडलोई (54) को गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों ने शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई का जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.