बिलाईगढ़ में शिक्षक सम्मान समारोह, 31 सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Updated on 22-09-2025 01:57 PM

बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के बैनर तले बिलाईगढ़ मुख्यालय में सोमवार को शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षाधिकारी जे.आर. डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

समारोह में 31 सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों ने शिक्षा के महत्व और अपने अनुभवों को साझा किया। अतिथियों ने भी कहा कि राष्ट्रहित, छात्र हित और शिक्षक हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करना ही सच्चा कर्तव्य है।

अनूठी पहल का सुझाव
जिला शिक्षाधिकारी जे.आर. डहरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षक चाहें तो स्वेच्छा से स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा देकर योगदान जारी रख सकते हैं। इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सेवानिवृत्त शिक्षक सहमति दें तो कलेक्टर के समक्ष प्रस्ताव रखकर इस पहल को औपचारिक रूप दिया जाएगा।

कार्यक्रम में संगठन के जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू सहित क्षेत्रभर के सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
छत्तीसगढ़ के बस्तर में आत्मसमर्पण के बाद पूर्व नक्सलियों को शिक्षा से जोड़ने की कोशिशों के बीच 8 पूर्व नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस बीडी गुरु ने स्टडी लीव बढ़ाने की मांग करने वाले 15 डॉक्टरों की याचिकाएं खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि 3 मार्च 2025 के…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने 2 जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर जिले के घाट पेंडारी में उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा ट्रक पलट गया।…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद्द…
 02 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम…
 02 October 2026
महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज और आत्मनिर्भर गांव की सोच को छत्तीसगढ़ में जमीन पर उतारने के लिए नवा रायपुर में सेवाग्राम बनाने की योजना शुरू हुई थी। इसके पीछे सोच…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
Advt.