शिक्षक दिवस पर एमपी के टीचर्स को मिला बड़ा तोहफा, सीएम ने की चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान की घोषणा

Updated on 05-09-2025 12:06 PM
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के शिक्षकों को एक बड़ा तोहफा दिया है, उन्होंने चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान की घोषणा की है। इससे प्रदेश के डेढ़ लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे। शिक्षकों के लिए सरकार 117 करोड़ रुपये खर्च करेगी।शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रेष्ठ कार्य करने वाले सरकारी स्कूलों के 14 शिक्षकों को सम्मानित किया। इन शिक्षकों को 25 हजार रुपये की सम्मान निधि, शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इसमें प्राथमिक व माध्यमिक श्रेणी के आठ और उच्च माध्यमिक श्रेणी के छह शिक्षक शामिल हैं।

वहीं वर्ष 2024 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों को समारोह में शाल-श्रीफल, स्मृति चिह्न और पांच हजार रुपये सम्मान निधि भेंट कर सम्मानित किया गया। इनमें शासकीय माध्यमिक शाला लिधौरा, दमोह के माधव प्रसाद पटेल और शासकीय हाई स्कूल, मंदसौर की शिक्षिका सुनीता गोधा शामिल हैं।

समारोह में पहली से आठवीं तक के 55 लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में गणवेश की 330 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण भी सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और राज्यमंत्री कृष्णा गौर भी उपस्थित रहे।

इन प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षकों के नाम शामिल

शासकीय प्राथमिक शाला बिसोनिया, गुना के शिक्षक जितेंद्र शर्मा, शासकीय उमावि क्रमांक-2, शाजापुर के दिलीप जायसवाल, ईपीईएस भाटीवाड़ा, सिवनी के दिलीप कटरे, शासकीय प्राथमिक विद्यालय, दमोह के श्रीकांत कुर्मी, शासकीय उमावि, रुस्तमपुर, खंडवा की माध्यमिक शिक्षिका श्रद्धा गुप्ता, शासकीय माध्यमिक विद्यालय सतौआ, दमोह के मोहन सिंह गौंड, शासकीय माध्यमिक शाला चंदेसरा, उज्जैन के अपूर्व शर्मा और शासकीय माध्यमिक शाला उबालाद, आलीराजपुर के उच्च श्रेणी शिक्षक धनराज वाणी शामिल हैं।

हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल के इन शिक्षकों के नाम

इसमें शासकीय उत्कृष्ट उमावि बाग, धार की राधा शर्मा, शासकीय उमावि, मेडिकल कॉलेज जबलपुर के डॉ. नरेंद्र कुमार उरमलिया, शासकीय उमा संभागीय ज्ञानोदय विद्यालय, तिलीवार्ड, सागर के महेंद्र कुमार लोधी, शासकीय उमावि, जावरा, रतलाम की शिक्षिका विनीता ओझा और माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल पांदा, राजगढ़ की शिक्षिका डॉ. सरिता शर्मा, शासकीय उमावि माडल विद्यालय बालाघाट के सौरभ कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.