बाद में जॉइन किए टीचर को बताया सीनियर:अतिशेष शिक्षकों की लिस्ट पर शिक्षक बोले- आत्मानंद टीचर्स संग भेदभाव हुआ

Updated on 04-06-2025 01:06 PM

बिलासपुर में युक्तियुक्तकरण से एक दिन पहले अतिशेष शिक्षकों (स्कूल में स्वीकृत पद से ज्यादा संख्या में पोस्टेड शिक्षक) की लिस्ट जारी की गई। जिसके बाद इस पर विवाद शुरू हो गया है। सूची में शामिल शिक्षक दावा-आपत्ति करने के लिए सुबह से लेकर दोपहर तक शिक्षा विभाग और कलेक्ट्रेट में भटकते रहे। लेकिन, उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर लिस्ट जारी की गई है, जिसमें जूनियर को सीनियर बताकर बचा लिया गया है। वहीं, पद को छिपाने और चहेतों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लग रहा है। शिक्षकों को दावा आपत्ति के लिए भी मौका नहीं दिया गया। काउंसलिंग आज सुबह 10 बजे और दोपहर 3 बजे तक होगी।

दरअसल, लोक शिक्षण संचालनालय से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है, जिसमें 28 मई तक अतिशेष शिक्षकों का परीक्षण कर 4 जून तक पदस्थापना आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत बिलासपुर में 4 जून को काउंसलिंग के लिए आदेश जारी किया गया।

पहले 3 बजे रात और अब दोपहर 3 बजे काउंसिलिंग

बता दें कि जिला शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को काउंसलिंग आदेश जारी किया था, जिसमें शिक्षकों को रात 3 बजे काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इस आदेश में अब संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार, आज यानी 4 जून की सुबह 10 बजे से प्रधानपाठक शाला और सहायक शिक्षकों की काउंसलिंग की जाएगी।

पं. देवकीनंदन दीक्षित ऑडिटोरियम, स्वामी आत्मानंद लाल बहादुर शास्त्री उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में काउंसलिंग आयोजित की गई है। वहीं, दोपहर 3 बजे से हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री विद्यालयों के प्राचार्य, व्याख्याता, विज्ञान सहायक शिक्षक, लिपिक और भृत्य को लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम में बुलाया गया है।

एक दिन पहले जारी की अतिशेष शिक्षकों की सूची

काउंसिलिंग से एक दिन पहले मंगलवार की सुबह अतिशेष शिक्षकों की सूची जारी की गई, जिसके अनुसार करीब 800 टीचर अतिशेष हैं, इसमें बिल्हा ब्लॉक में व्याख्याता के 62, कोटा में 16, मस्तूरी में 19 और तखतपुर में 36 व्याख्याता शामिल हैं। जबकि, शेष टीचर मिडिल और प्राइमरी स्कूल में पदस्थ हैं।

दावा-आपत्ति करने भटकते रहे टीचर, नहीं दिया मौका

लिस्ट जारी होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आपत्ति आवेदन नहीं लेने पर शिक्षक कलेक्ट्रेट में भटकते रहे। इस दौरान जनदर्शन में भी अतिशेष शिक्षकों की भीड़ रही। उनका कहना था कि विभाग के अफसरों ने मनमानी तरीके से लिस्ट जारी किया गया है। दावा-आपत्ति करने का मौका भी नहीं दिया गया है।

कलेक्ट्रेट में भी आवेदन लेकर उन्हें पावती नहीं दी गई। शिक्षकों ने नियमों को दरकिनार कर लिस्ट जारी करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विषयवार अतिशेष शिक्षकों की लिस्ट बनाई गई है, जिसमें सीनियर को जूनियर बताकर उनका नाम लिस्ट में शामिल किया गया है। जबकि, चहेते जूनियर शिक्षकों को सीनियर बता दिया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.