उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों का किया गया सम्मान

Updated on 07-09-2026 05:55 PM

राजनांदगांव। देश के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद  संतोष पाण्डेय उपस्थित थे।

इस अवसर पर शिक्षकों की महत्ता, उनके आशीर्वाद, मार्गदर्शन एवं प्रेरणा पर आभार और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में जिले के 24 शिक्षकों को विकासखंड स्तरीय शिक्षा दूत सम्मान, 6 शिक्षकों को जिला स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार एवं 30 शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षा दूत सम्मान अंतर्गत प्रत्येक शिक्षकों को 5 हजार रूपए की राशि, प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल से प्रदान किया गया। ज्ञानदीप पुरस्कार अंतर्गत प्रत्येक शिक्षकों को 7 हजार रूपए, प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में जिले में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करने वाले 65 शिक्षकों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले 25 शिक्षकों तथा खेल प्रशिक्षक के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले 45 हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महापौर  मधुसूदन यादव, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर  जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी  प्रवास कुमार सिंह बघेल सहित  जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक, पीटीआई, नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एपीसी  मनोज मरकाम द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन सहायक संचालक शिक्षा श्रीमती रश्मि सिंह  द्वारा किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
 17 September 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक पद पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा का महीनेभर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ गुरुवार से शुरू होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर…
 17 September 2026
सीजीपीएससी पर्चा लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2021 के साथ अब 2020 में हुई परीक्षा की भी जांच शुरू कर दी है। ईडी की ओर से जारी बयान…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ में फिलहाल बारिश कमजोर है। पिछले 24 घंटे में ज्यादातर जिले सूखे रहे, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। सरायपाली और कटेकल्याण में 10-10 मिमी बारिश दर्ज की…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवक ने खुद को बीट्स पिलानी से B.Tech और जयपुर की कंपनी में 48 लाख रुपए सालाना सैलरी पर काम करने वाला बताकर युवती से शादी…
 17 September 2026
रायपुर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर में अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल और अनोखी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। कहीं 20 फीट लंबे…
 17 September 2026
2013 में झीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हत्या के मामले में जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। इनमें 2 महिला…
 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
Advt.