कोच के कारण बदल ली टीम, युवराज का रिकॉर्ड तोड़ चुके, कौन हैं पंजाब किंग्स के नए हीरो आशुतोष शर्मा

Updated on 05-04-2024 01:30 PM
अहमदाबाद: पंजाब किंग्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर गुजरात टाइंटस के खिलाफ 200 रनों का लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 199 रन बनाए। पंजाब की आधी टीम 111 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी। 150 पर छठा विकेट गिर गया। लेकिन यहां से भी टीम ने जीत हासिल कर ली। शशांक सिंह के साथ अशुतोष शर्मा पंजाब किंग्स के हीरो रहे। 25 साल के आशुतोष ने 17 गेंदों पर 31 रन ठोके।

कौन हैं आशुतोष शर्मा?

मध्य प्रदेश के आशुतोष शर्मा रेलवे के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने थे। उन्होंने एमपी से ही डेब्यू किया था। उन्होंने टी20 में कई अच्छी पारियां खेली लेकिन 2020 में चंद्रकांत पंडित के कोच बनने के बाद उन्हें बाहर होना पड़ गया। यहां मौका नहीं मिलने के बाद रेलवे की टीम का हिस्सा बन गए। अशुतोष का जन्म मध्य प्रदेश के रतलाम में हुआ था जबकि वह इंदौर में पले बढ़े हैं। वह बचपन में लोकल खिलाड़ी नमन ओझा के फैन थे। भारत के लिए खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ने आशुतोष को यहां तक पहुंचने में काफी मदद की है।

युवराज सिंह का तोड़ चुके रिकॉर्ड

आशुतोष ने इससे पहले तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने टी20 में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज अर्धशतक का युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। आशुतोष ने अक्टूबर 2023 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक बनाया। इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 12 गेंदों में अर्धशतक बनाने के युवराज के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। युवी ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।

मैच का रुख ही बदल दिया

आशुतोष जब क्रीज पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में उतरे तो उनकी टीम को 27 गेंदों पर जीत के लिए 50 रन चाहिए थे। 18वें ओवर में मोहित शर्मा के खिलाफ छक्का मारने से पहले आशुतोष ने 18वें ओवर में अजमतुल्लाह को तीन चौके मारे थे। यहीं से मैच पंजाब की तरफ मुड़ गया। 16 टी20 मैच खेल चुके आशुतोष ने 197 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। इसमें 31 छक्के शामिल हैं। उन्होंने 7 लिस्ट ए और 4 फर्स्ट क्लास मैच भी खेले हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.