रायपुर में आज पहुंचेंगी टीम इंडिया व साउथ अफ्रीका

Updated on 01-12-2025 02:10 PM

रायपुर । रायपुर में होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबले को लेकर शहर में उत्साह चरम पर है। दोनों टीमें आज रायपुर पहुंच रही हैं।

3 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच के लिए रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत सभी स्टार खिलाड़ी आज शहर में होंगे, जिन्हें देखने के लिए प्रशंसकों में खासा जोश है।

इस बीच मैच से ठीक एक दिन पहले ब्लैक टिकट बेचने की कोशिश कर रहे दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक टिकट खरीदकर उसे अधिक दामों में बेचने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने भारत माता चौक के पास घेराबंदी कर फाफाडीह निवासी ऋतिक माकीजा और देवव्रत माकीजा को पकड़ा। थाना प्रभारी दीपक पासवान ने बताया कि दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है और पुलिस ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

इधर, इंडोर स्टेडियम में फिजिकल टिकट वितरण के दौरान भीड़भाड़ की स्थिति बन गई। पहले फेज में ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले लोग अपने टिकट लेने पहुंचे, जबकि स्टूडेंट्स को मिलने वाली रिजर्व सीटों की बिक्री सोमवार को हुई। टिकट काउंटर पर सुबह 4 बजे से ही छात्रों की लंबी लाइनें लगना शुरू हो गई थीं।

टिकट बिक्री सुबह 10 बजे शुरू हुई, इसी दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। कुछ लड़कियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिस पर उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई।

स्थिति बिगड़ते देख भीड़ नियंत्रित करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस लगातार सुरक्षा और व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है, ताकि स्टेडियम के बाहर और अंदर कोई अव्यवस्था न हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नवविवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले पति, देवर और सास ने मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद पट्टे…
 30 September 2026
महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में प्रोफेसर ने कॉलेज की छात्राओं से अश्लील डिमांड की है। शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान कॉलेज की छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रोफेसर जेपी…
 30 September 2026
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में इन दिनों छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से युवा…
 30 September 2026
छत्तीसगढ़ के 100 से ज्यादा अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि आयुष्मान कार्ड से फर्जी इलाज किए जाने की शिकायतें मिली थीं, जिसके…
 30 September 2026
रायपुर ।  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से…
 29 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल और दलदली क्षेत्र में सेवा, पोषण और जनभागीदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। ‘सेवा संकल्प अभियान’…
 29 September 2026
बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वें प्रांतीय सम्मेलन में बिलासपुर के कवि एवं डेटा साइंटिस्ट डॉ. अंकुर शुक्ला ‘खावर’ को छत्तीसगढ़ी भाषा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा…
Advt.