अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज नए कप्तान को मिल सकती है जिम्मेदारी

Updated on 06-01-2024 01:02 PM

अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज हो सकता है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए भी आज ही टीम घोषित हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर की अध्यक्षता में सिलेक्शन की कमेटी की बैठक हो चुकी है। टीम आज रात तक बताई जा सकती है।

नए कप्तान को मिल सकती है जिम्मेदारी
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगा। इसके लिए टीम इंडिया की जिम्मेदारी नए कप्तान संभाल सकते हैं। सीरीज से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को आराम मिलना कन्फर्म है। जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर प्लेयर्स को भी आराम दिया जा सकता है।

टी-20 टीम के रेगुलर प्लेयर हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव फिलहाल इंजरी के कारण क्रिकेट से दूर हैं। ऋतुराज गायकवाड भी साउथ अफ्रीका में इंजर्ड हो गए। इसे देखते हुए शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा या किसी नए चेहरे को टी-20 सीरीज में टीम की कमान मिल सकती है।

टेस्ट सीरीज के कारण बुमराह और सिराज को मिलेगा आराम
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती 2 मुकाबलों के लिए भी आज ही टीम की घोषणा हो सकती है। इंग्लैंड से भारत का पहला टेस्ट 25 जनवरी से शुरू होगा। टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज का वर्कलोड बढ़ेगा। इसे देखते हुए दोनों को आराम दिया जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम है। अगर टीम इंडिया से इसे जीत नहीं पाई तो उनके लगातार तीसरे WTC फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगेगा।

11 जनवरी से शुरू होगी अफगानिस्तान सीरीज
अफगानिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 की घरेलू सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। टीम इंडिया मोहानी में पहला टी-20 खेलेगी। दूसरा मैच 14 जनवरी को इंदौर और तीसरा मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा 2 फरवरी से विशाखपट्नम में, तीसरा 15 फरवरी से राजकोट, चौथा 23 फरवरी से रांची और पांचवा 7 मार्च से धर्मशाला में होगा।

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की आखिरी टी-20 सीरीज
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत 3 ही टी-20 मैच खेलेगा। तीनों मुकाबले अफगानिस्तान से होंगे। इसके बाद भारत इंग्लैंड से 5 टेस्ट खेलेगा और फिर IPL शुरू हो जाएगा। IPL के मई के तीसरे सप्ताह तक चलने की संभावना है। टूर्नामेंट के ठीक बाद एक जून से ही वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 वर्ल्ड कप भी शुरू हो जाएगाग। जिसका शेड्यूल ICC ने शुक्रवार को ही घोषित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.