टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबलों में विध्वंसक हो जाती है टीम इंडिया, न्यूजीलैंड की नींद उड़ा देगा यह रिकॉर्ड

Updated on 01-02-2023 09:13 PM
अहमदाबाद: भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीत हासिल की थी। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। अब तीसरा मुकाबला सीरीज का निर्णायक मैच भी होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज को अपने नाम कर लेगी।

निर्णायक मुकाबले में बेजोड़ टीम इंडिया

द्विपक्षीय टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार रहा है। जब भी 3 या उससे ज्यादा मैचों की टी20 सीरीज हुई है और वह निर्णायक मुकाबले में पहुंची है, टीम इंडिया को हराना आसान नहीं रहा है। अभी तक भारत ने 14 ऐसे तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज खेली है, जिसका आखिरी मुकाबला निर्णायक मुकाबला था। इसमें भारत ने 11 में जीत हासिल की है। टीम को सिर्फ दो में हार मिली और एक का आखिरी मैच बेनतीजा रहा।

3 या उससे ज्यादा मैचों की टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबलों में भारत का प्रदर्शन:
सालबनामनतीजा
2016श्रीलंकाभारत 9 विकेट से जीता
2016जिम्बाब्वेभारत 3 रन से जीता
2017इंग्लैंडभारत 75 रन से जीता
2017न्यूजीलैंडभारत 6 रन से जीता
2018साउथ अफ्रीकाभारत 7 रन से जीता
2018इंग्लैंडभारत 7 विकेट से जीता
2019न्यूजीलैंडन्यूजीलैंड 4 रन से जीता
2019बांग्लादेशभारत 30 रन से जीता
2019वेस्टइंडीजभारत 67 रनों से जीता
2021इंग्लैंडभारत 36 रन से जीता
2021श्रीलंकाश्रीलंका 7 विकेट से जीता
2022साउथ अफ्रीकाबेनतीजा
2022ऑस्ट्रेलियाभारत 6 विकेट से जीता
2023श्रीलंकाभारत 91 रन से जीता

दोनों घर से बाहर हारे

भारत को अभी तक दोनों टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबलों में हार घर से बाहर मिली है। 2018-19 में न्यूजीलैंड दौरे पर भारत आखिरी मैच हारकर सीरीज हारा था। उसके बाद 2021 में श्रीलंका दौरे पर भी टीम निर्णायक मैच हारी थी। लेकिन उस सीरीज में पहले मैच के बाद टीम के कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ गए थे। जिसकी वजह से प्लेइंग इलेवन में 6 प्रमुख गेंदबाजों को शामिल करना पड़ा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.