टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया का आज हो सकता है ऐलान

Updated on 12-09-2022 06:16 PM

 टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए इंडियन स्क्वॉड का आज ऐलान हो सकता है। भारतीय सिलेक्शन कमिटी की आज मीटिंग होनी है, जिसके बाद स्क्वॉड का ऐलान किया जा सकता है। भारत को टी20 वर्ल्ड कप से पहले दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टी20 सीरीज खेलनी हैं, ऐसे में इन सभी के लिए आज ही भारतीय टीम की घोषणा की जा सकती है। हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह के फिट होने की खबर आ रही है और माना जा रहा है कि दोनों टीम में वापसी करेंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इनसाइड स्पोर्ट्स पर इस बात की पुष्टि की है कि आज सिलेक्शन किमिटी की बैठक होनी है। हालांकि उन्होंने इस बात को लेकर कोई साफ जवाब नहीं दिया कि इंडियन स्क्वॉड का ऐलान आज होना है या नहीं? धूमल ने इनसाइड स्पोर्ट्स पर कहा, 'मैं इस बात की पुष्टि नहीं कर सकता कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन स्क्वॉड का ऐलान आज होना है या नहीं। लेकिन आज दोपहर सिलेक्टर्स की मीटिंग होनी है।'

धूमल ने साथ ही कहा कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए भी इंडियन स्क्वॉड का ऐलान एकसाथ होगा। भारत को 20 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है और इसके बाद 28 सितंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलनी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.