इंग्लैंड दौरे के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया, आखिरी मोमेंट पर ये सुपर स्टार कहीं झटका न दे दे!
Updated on
24-05-2025 01:51 PM
मुंबई: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज होना है। रोहित शर्मा के टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को नए टेस्ट कप्तान की तलाश है। टीम में लंबे समय बाद पहली बार विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ही नजर नहीं आएंगे। माना जा रहा है कि टीम का नेतृत्व शुभमन गिल करेंगे। हालांकि, कप्तानी की दौड़ में ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल भी हैं। इंग्लैंड दौरे पर युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण दिखेगा है।
टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम में रहने वाले यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, और ऋषभ पंत जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल होंगे। टीम में करुण नायर, साई सुदर्शन, और सरफराज खान जैसे बल्लेबाज भी दिखेंगे। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर की भूमिका निभाते दिख सकते हैं। नीतीश कुमार रेड्डी के भी टीम का हिस्सा रहने की पूरी उम्मीद है।
गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज करेंगे। प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, हर्षित राणा, और शार्दुल ठाकुर भी टीम में शामिल हैं। कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाजी का विकल्प होंगे। माना जा रहा है कि मोहम्मद शमी वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। शमी आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद में खेल रहा है। हालांकि, इसमें कोई शक नहीं की शमी खेलना चाहेंगे। अब देखने वाली बात यह है कि सिलेक्टर्स क्या फैसला करते हैं...।
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…