टीम इंडिया से चेज नहीं हुआ था 116 का टारगेट, जिम्बाब्वे में मिल चुकी तीन करारी हार

Updated on 23-07-2026 12:50 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर होगी। जिम्बाब्वे की टीम भले ही ज्यादा मजबूत नहीं मानी जाती लेकिन वह चौंकाने का दम रखती है। टी20 विश्व कप 2026 में टीम ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर सुपर-8 में जगह बना ली थी।

जिम्बाब्वे में तीन टी20 हार चुका भारत

भारतीय टीम जिम्बाब्वे में जाकर 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें टीम को तीन हार मिली है। 2015 में 10 रन, 2016 में दो रन जबकि 2024 में 13 रन से जिम्बाब्वे ने भारत को हराया था। तीनों ही मैचों में टारगेट छोटा था लेकिन टीम इंडिया उसे चेज नहीं कर पाई। 2024 में भारत से 116 का टारगेट चेज नहीं हुआ था। यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के खिलाफ डिफेंड किया गया सबसे छोटा टारगेट है।

जिम्बाब्वे में खेलना क्यों चुनौती?

जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर नई गेंद के खिलाफ खेलना आसान नहीं होता। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों के लिए मोमेंट होती है।जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, सूखी पिच धीमी हो सकती है। इससे स्पिनर्स को मदद मिलती है और रन बनाने मुश्किल हो जाता है। इसलिए पार्टनरशिप बहुत जरूरी है और सेट बल्लेबाज को लंबा खेलना पड़ेगा।

पहली पारी का ओसत स्कोर सिर्फ 155 रन

हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर अभी तक 83 टी20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 45 जबकि चेज करने वाली टीम ने 36 जीत हासिल की है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर सिर्फ 155 रन रहा है। जिम्बाब्वे के दो लंबे कद के गेंदबाज रिचर्ड गराबा और ब्लेसिंग मुजरबानी यहां सबसे ज्यादा सफल रहे हैं। गराबा के 40 तो मजरबानी के 38 विकेट हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.