इंग्लैंड के खिलाफ अपने घर कितनी बदल गई है टीम इंडिया, ये 10 खिलाड़ी हो चुके हैं स्क्वाड से आउट

Updated on 20-01-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होने जा रही है। इंग्लैंड की टीम तीन साल बाद भारत के दौरे पर टेस्ट मैच खेलने आ रही है। आखिरी बार भारत के घर में इंग्लैंड की टक्कर चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2021 में हुई थी। इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-1 से नाम किया था। हालांकि, इन तीन सालों में भारतीय टीम अब काफी हद तक बदल गई है। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के लिए खेलने वाले कुल 10 खिलाड़ी इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

साल 2021 में जब इंग्लैंड भारत के दौरे पर आई थी तो उस समय मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली थे। वहीं अब रोहित शर्मा के हाथ में टीम का कमान है। 2021 में खेले गए टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, मयंक अग्रवाल, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल थे लेकिन, इस सीरीज में यह ये सभी खिलाड़ी स्क्वाड से बाहर हो चुके हैं। कुछ खिलाड़ी तो ऐसे भी हैं जिनकी अब वापसी की संभावना भी ना के बराबर रह गई है

ऐसे में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह इंग्लैंड को एक बार फिर से कड़ी टक्कर दें। हालांकि टीम इंडिया के लिए बेन स्टोक्स की कप्तानी में अपने घर में चुनौती आसान नहीं रहने वाली होगी।

वहीं पिछले कुछ समय से इंग्लैंड की टीम के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह कुछ खा नहीं रही है। भारत में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान तो इंग्लैंड की टीम का बुरा हाल हो गया था। ऐसे में भारतीय टीम के पास एक बेहतरीन मौका है कि वह सीरीज में इंग्लैंड पर अपना दबदबा कायम कर के रखे।

टेस्ट सीरीज के लिए भारत और इंग्लैंड की टीम-

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान।

इंग्लैंड : बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, शोएब बशीर, ब्रूक, जैक क्राउली, बेन डकेट, बेन फोकस, टॉम हार्टली, जैक लीच, ओली पोप, ओली रोबिंसन, जो रूट और मार्क वुड।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.