वर्ल्ड कप में इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया तो टूटा भारतीयों का दिल, लेकिन अजय देवगन ने ऐसे किया रिएक्ट

Updated on 11-11-2022 06:47 PM
बीते दिन इंग्लैंड से हार के बाद भारत का T20 वर्ल्ड कप के फिनाले में पहुंचने का सपना टूट गया और इस बात से भारतीयों का दिल भी टूट गया। ऐसे में एक ओर जहां सोशल मीडिया पर कई मीम्स वायरल हुए तो दूसरी ओर कुछ लोगों ने टीम इंडिया के खिलाफ अपनी भड़ास भी निकाली। इस बीच अभिनेता अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया और अपनी बात रखी।
आपको चीयर करने का एक्सपीरियंस हमेशा शानदार रहा...
अजय देवगन ने टीम इंडिया के पक्ष में अपनी बात रखते हुए एक लंबा चौड़ा इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आपको हमेशा पूरे देश के जीतने के सपनों को हासिल करने के लिए जान लगाते हुए देखने पर चीयर करने का अनुभव हमेशा शानदार रहा है। हालांकि आपके फिनाले का सफर थोड़ा छोटा रहा। बावजूद इसके हमने इसका हर पल एन्जॉय किया। मैं आप पर पूरे देश की ओर टकटकी लगाकर देखने की वजह से पड़ने वाले दबाव की कल्पना भी नहीं कर सकता।'
खुद को बताया टीम इंडिया का फैन
अजय ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'जीतना या हारना किसी भी खेल का एक हिस्सा होता है। दोनों ही नतीजे अकल्पनीय होते हैं। लेकिन हम आपके साथ हैं। हर हाई और लोज (High & Low's) में, हर मुश्किल और हर घड़ी में, हम दुनिया की बेस्ट टीम के साथ खड़े हैं। ऊपर देखो दोस्तों। हम मजबूती से दोबारा वापसी करेंगे। आपका प्रशंसक, अजय देवगन।' अजय देवगन का सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.