वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का इस दिन होगा ऐलान, ये 2 प्लेयर होंगे रिजर्व, संजू सैमसन का क्या होगा

Updated on 29-08-2023 02:28 PM
नई दिल्ली: एक ओर जहां ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम का ऐलान कर दिया है तो दूसरी ओर सभी की निगाहें भारत पर हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम को लेकर खबर आ रही है कि उसका चुनाव भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 में होने वाली जंग के बाद किया जाएगा। एक रिपोर्ट की मानें तो भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) 3 सितंबर को वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम की घोषणा कर सकता है। 50 ओवर के क्रिकेट के इस महासमर के लिए अंतिम 15 खिलाड़ियों के ना जारी करने की डेडलाइन 5 सितंबर है।

भारतीय टीम 28 सितंबर तक टीम में बदलाव कर सकता है। यानी अहमदाबाद में विश्व कप शुरू होने से 7 दिन पहले तक वह खिलाड़ियों को अपने हिसाब से बदल सकती है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत के अगले दिन ही टीम इंडिया का ऐलान कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि एशिया कप के बाद भारत 21 से 27 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। कुछ मुख्य खिलाड़ियों, विशेषकर केएल राहुल की फिटनेस पर अनिश्चितता को देखते हुए भारत के पास अस्थायी टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी होने की संभावना है। माना जा रहा है कि प्रसिद्ध् कृष्णा और तिलक वर्मा अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रहेंगे। यही नहीं, इस बात की पूरी संभावना है कि संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया जाए।

भारत ने अपने एशिया कप 2023 अभियान के लिए 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने खुलासा किया कि लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान को एक ताजा परेशानी हुई है, जिसके बाद भारत ने केएल राहुल के कवर के रूप में संजू सैमसन को भी टीम में शामिल किया है। भारत ने चोट की वजह से लंब समय से टीम से बाहर रहने के बावजूद श्रेयस अय्यर और केएल राहुल दोनों को एशिया कप टीम में शामिल किया।

अगरकर ने पुष्टि की कि अय्यर को फिट घोषित कर दिया गया था, लेकिन राहुल को ताजा चोट लग गई, जिसका उनकी पिछली जांघ की चोट से कोई संबंध नहीं था। अगरकर ने यह भी कहा कि एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के शुरुआती मैच के लिए राहुल के उपलब्ध होने की संभावना नहीं है। वेस्टइंडीज में उनके प्रभावशाली टी20 डेब्यू के बाद भारत ने 20 वर्षीय तिलक वर्मा को एशिया कप टीम में भी चुना। तिलक ने भारत के लिए एक भी वनडे मैच नहीं खेला है और इसकी संभावना नहीं है कि उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने का मौका मिलेगा।

दूसरी ओर, भारत ने एकदिवसीय मैचों में खराब प्रदर्शन के बावजूद सूर्यकुमार यादव को बरकरार रखा, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और जसप्रीत बुमराह को वापस लाया गया, जो आयरलैंड दौरे में चोटों से वापसी करके चमके थे। भारतीय खिलाड़ी बेंगलुरु के पास अलुर में एक विशेष तैयारी शिविर में फिटनेस और कौशल प्रशिक्षण ले रहे हैं। केएल राहुल को शुक्रवार को नेट्स पर बल्लेबाजी करते देखा गया, जबकि ईशान किशन, जो विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में प्रभावशाली रहे हैं, फील्डिंग कोच टी दिलीप के साथ अपने कौशल पर काम कर रहे थे। यह देखना बाकी है कि अस्थायी वनडे टीम से किसे बाहर किया जाएगा, क्योंकि भारत के पास खिलाड़ियों को अपना दावा पेश करने का मौका देने के लिए पर्याप्त प्रतिस्पर्धी मैच नहीं हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.