श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को नया कोच मिलेगा:27 जुलाई से सीरीज शुरू,दो उम्मीदवारों को चुना गया

Updated on 01-07-2024 02:42 PM

टीम इंडिया को नया हेड कोच श्रीलंका के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज से मिलेगा। भारतीय टीम 3 वनडे और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने श्रीलंका जाएगी। सीरीज की शुरुआत 27 जुलाई से होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के साथ ही खत्म हो गया। BCCI सचिव जय शाह ने PTI से कहा, कोच और सिलेक्टर्स की नियुक्ति जल्द ही होगी। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) ने इंटरव्यू करने के बाद दो उम्मीदवारों को चुना है और मुंबई पहुंचने के बाद उन्होंने जो भी तय किया होगा हम वैसा ही करेंगे।

फिलहाल वर्ल्डकप जीतने के बाद टीम इंडिया की अगली सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ होगी, जिसकी शुरुआत 06 जुलाई से होगी। इस सीरीज में टीम इंडिया को कोचिंग वीवीएस लक्ष्मण देंगे।

गंभीर बन सकते हैं कोच
IPL 2024 चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटोर गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के हेड कोच के लिए इंटरव्यू दिया है। ESPN क्रिकइन्फो ने हाल ही में बताया कि गंभीर ने क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के मेंबर्स से मुलाकात की। इस कमेटी में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नायक जैसे पूर्व क्रिकेट शामिल हैं। BCCI इंडियन टीम के लिए लंबे समय से कोच की तलाश कर रही है, क्योंकि टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो गया।

2027 तक रहेगा नए कोच का कार्यकाल
नए कोच का कार्यकाल 1 जुलाई 2024 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा। इस दौरान टीम इंडिया को ICC के 5 टूर्नामेंट खेलने हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 साइकिल शामिल हैं।

द्रविड़ 2021 में हेड कोच बने थे
BCCI ने राहुल द्रविड़ को नवंबर 2021 में भारत का हेड कोच बनाया गया। तब टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप के बाद द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के कारण उनका कार्यकाल टी-20 वर्ल्ड कप तक बढ़ा दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.