टीम इंडिया जीतकर देगी गौतम गंभीर को बर्थडे गिफ्ट, वेस्टइंडीज को खास दिन पटकने की प्लानिंग तैयार

Updated on 14-10-2025 01:07 PM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा पुरुष टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मंगलवार को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। गंभीर जो मुश्किल समय में अहम पारियां खेलने के लिए जाने जाते हैं 2003 से 2016 तक भारत के सबसे सफल ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक रहे। फिलहाल वे टीम इंडिया के हेड कोच हैं और आज टीम इंडिया अपने कोच को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दिलाकर बर्थडे का गिफ्ट देना चाहेगी।

टीम इंडिया को आज चाहिए जीत

भारतीय टीम इस वक्त दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भिड़ रही है। इस टेस्ट मैच में चार दिन का खेल हो चुका है और 5वें दिन यानी कि आज टीम इंडिया को 58 रन की जरूरत है। चौथी पारी में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज ने जीतने के लिए 121 रन का टारगेट दिया। चौथे दिन खेल खत्म होने के बाद भारत ने 1 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया के पास अभी 9 विकेट हैं और यहां से जीत मात्र औपचारिकता नजर आ रही है। ऐसे में आज गौतम गंभीर के जन्मदिन पर टीम इंडिया उन्हें जन्मदिन का गिफ्ट जरूर देना चाहेगी।

शानदार रहा गौतम गंभीर का करियर

गंभीर ने 2004 से 2016 तक टेस्ट क्रिकेट में 58 मैच खेले। उन्होंने 41.95 की औसत से 4,154 रन बनाए। उनके नाम 9 शतक और 22 अर्धशतक हैं और उनका उच्चतम स्कोर 206 रहा। गंभीर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2008-09 में देखने को मिला जब उन्होंने 13 टेस्ट मैचों में 77.54 की शानदार औसत से 1,861 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें 2009 में आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला।

हर फॉर्मेट में बनाए हैं रन

वनडे में गंभीर ने 2003 से 2013 के बीच 147 मैच खेले। उन्होंने 39.68 की औसत से 5,238 रन बनाए जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल थे। 2011 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में गंभीर 393 रनों के साथ भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 9 पारियों में चार अर्धशतक लगाए। फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उनकी 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी ने भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई।
टी20 इंटरनेशनल में गंभीर ने 37 मैचों में 27.41 की औसत और 119 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 932 रन बनाए। 2007 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी 75 रनों की यादगार पारी भारत की जीत का अहम हिस्सा बनी। आईपीएल में गंभीर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 और 2014 में दो बार खिताब जिताया। उन्होंने 154 आईपीएल मैचों में 31.00 की औसत और लगभग 124 की स्ट्राइक रेट से 4,217 रन बनाए, जिसमें 36 अर्धशतक शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.