जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी टीम इंडिया : 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी हरारे में होंगे मुकाबले

Updated on 07-02-2024 12:57 PM

जून में टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को दौरे की घोषणा की। दौरे में भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।

मुकाबले 6 से 14 जुलाई के बीच खेले जाएंगे, सभी मुकाबले हरारे में होंगे।

आखिरी बार 2022 में किया था दौरा
भारतीय टीम ने 2022 में आखिरी बार जिम्बाब्वे का दौरा किया था। इस दौरान टीम ने 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। टीम ने तीनों मैच जीतकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था। आखिरी टी-20 सीरीज भारत ने जिम्बाब्वे ने 2016 में खेली थी, जहां टीम इंडिया 2-1 से जीती थी।

ग्लोबल क्रिकेट को बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी - जय शाह
BCCI सचिव जय शाह ने कहा, BCCI ने वर्ल्ड क्रिकेट कम्युनिटी में योगदान देने में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हम समझते हैं कि यह जिम्बाब्वे के लिए रिबिल्डिंग का दौर है और इस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट को हमारे समर्थन की जरूरत है।

मेजबानी के लिए हम रोमांचित है - ZC अध्यक्ष
ZC के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा, हम जुलाई में T20I सीरीज के लिए भारत की मेजबानी करने के लिए बिल्कुल रोमांचित हैं।

इस साल भारत का यहां आना हमारे देश के लिए सबसे बड़े इवेंट्स में से एक होगा। दौरे के महत्व और परिमाण पर अधिक जोर नहीं दिया जा सकता है, खासकर जब यह ऐसे समय में आ रहा है जब हम खुद को बेहतर कर रहे है।

इस दौरे की पुष्टि ZC और BCCI के बीच चर्चा के बाद हुई। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देखों के बीच बाइलैटरल टाईज को मजबूत करना हैं।

वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं किया।इस साल अफ्रीका से नामिबिया, युगांडा और साउथ अफ्रीका खेलेंगे। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप भी नहीं खेल सका था।

टीम ने आखिरी बार 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप खेला था, जिसमें वह लीग स्टेज से बाहर हो गया था। इससे पहले, टीम ICC के प्रतिबंध के कारण 2021 का वर्ल्ड कप नहीं खेल सकी थी। इतना ही नहीं, टीम 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई नहीं हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.