टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ फेरे लिए

Updated on 25-11-2023 03:47 PM

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने गर्लफ्रेंड स्वाति अस्थाना के साथ गुरुवार को शादी कर ली है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी। फेरे कहां लिए इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।।

शादी के दौरान सैनी ने सफेद शेरवानी और स्वाति ने सफेद लहंगा पहना हुआ था।

सैनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा, 'आपके साथ हर दिन प्यार का दिन है। आज हमने हमेशा के लिए एक दूसरे का होने का फैसला किया है। हम अपने जीवन का एक नया चैप्टर शुरू कर रहे हैं, इसलिए हम आपके आशीर्वाद और प्यार की कामना करते हैं।'

ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं स्वाति
स्वाति एक फैशन, ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उनका एक यूट्यूब चैनल है, जहां वह अपने रोजाना कामों की या ट्रैवल ब्लॉग साझा किया करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर 80,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में नवदीप का परफॉर्मेंस
इंटरनेशनल क्रिकेट में नवदीप ने 2 टेस्ट की 4 पारियों में 4.11 की इकोनॉमी से 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने 8 वनडे में 6 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनकी औसत 80.16 की और इकोनॉमी 6.87 की रही है। 11 टी-20 इंटरनेशनल में उनके नाम 13 विकेट हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.15 की है। नवदीप लंबे समय से टीम से बाहर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.