झर-झर आंसू बहते रहे, रोती रहीं शेफाली... वर्ल्ड कप जीतने आए थे और जीत लिया

Updated on 30-01-2023 06:05 PM
पोटचेस्ट्रूम: पहली बार हुए अंडर-19 महिला टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम सेलिब्रेशन मोड में है। प्लेयर्स पर पैसों की बरसात हो रही है। बीसीसीआई ने अपना खजाना खोल दिया। फाइनल जीतने के बाद पूरी टीम बेहद भावुक नजर आई। कप्तान शेफाली वर्मा से जब कमेंटेटर बात करने आए तो शब्द की जगह हरियाणा की इस बेटी के आंखों से झरझर आंसू बहने लगे। कुछ बोलने को मुंह खोलती तो रोने लगतीं। खुद कमेंटेटर को कहना पड़ा कि आप अपना पूरा वक्त ले लीजिए। ये गर्व और उल्लास के पल पूरी टीम को ताउम्र याद रहने वाले हैं।
पीछे से पूरी टीम शेफाली को चीयर कर रही थी। स्टेडियम में मौजूद भारतीय फैंस तिरंगा लहराते हुए उन्हें सपोर्ट कर रहे थे। शेफाली वर्मा ने फिर बोलना शुरू किया। दिल की बात रखी। 19 साल की शेफाली ने कहा, 'हम एक-दूसरे का साथ दे रहीं थीं। सपोर्ट स्टाफ को भी धन्यवाद। हमें रोज याद दिलाया जाता कि यहां वर्ल्ड कप जीतने आए हैं। शेफाली ने श्वेता सेहरावत की तारीफ की। शेफाली को उम्मीद है कि भारतीय सीनियर टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल होगी, जो अगले महीने से साउथ अफ्रीका में ही होना है।

भारतीय महिलाएं ऐसे बनी चैंपियन
तेज गेंदबाज तितस साधु के साथ स्पिनर अर्चना देवी और पार्श्वी चोपड़ा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला टीम ने पहले आईसीसी अंडर-19 टी20 विश्व कप के फाइनल में रविवार को यहां इंग्लैंड को 36 गेंद बाकी रहते सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत ने इंग्लैंड की पारी को 17.1 ओवर में महज 68 रन पर समेटने के बाद 14 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर शनिवार को अपना 19वां जन्मदिन मनाने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को शानदार तोहफा दिया।

पूरे देश में खुशी की लहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और कई अन्य नेताओं ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ‘भारतीय टीम को विशेष जीत के लिए बधाई। उन्होंने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और उनकी सफलता कई उभरते हुए क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।’ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू, केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने भारतीय महिला टीम को मुबारकबाद दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.