तीन-तीन बार छलक गए आंसू, रत्नेश सदा के 'कबीर और विश्वकर्मा' क्यों हैं नीतीश?

Updated on 16-06-2023 06:47 PM
पटना: 'हम माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कबीर के रूप में देखते हैं। जो हमारा इष्ट है, उसका दूसरा रूप इनमें (नीतीश) देखते हैं।' इतना कहने के साथ बिहार के नए-नवेले मंत्री रत्नेश सदा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि 'आपने जिस विश्वकर्मा का नाम लिया, इसलिए उस विश्वकर्मा के नाम पर आंसू आ जाता है। ये खुशी का आंसू नहीं है, बल्कि ये पूरे बिहार के महादलितों का आंसू हैं। '

नीतीश के सवाल पर भावुक हो गए रत्नेश सदा

बिहार में नीतीश कुमार सरकार कैबिनेट का विस्तार हो गया। रत्नेश सदा को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। वे सहरसा के सोनबरसा से जेडीयू विधायक हैं। पटना में मीडिया वालों ने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर जब रत्नेश सदा से सवाल पूछा तो वो भावुक हो गए। खासकर नीतीश कुमार से जुड़े सवाल पर।

रत्नेश सदा से नीतीश कुमार के बारे में सवाल पूछा गया तो वो भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि हमारे कबीर हैं नीतीश। फिर उनकी आंखें भर गई और गला रूंध गया। रत्नेश सदा ने कहा कि हम माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कबीर के रूप में देखते हैं। जो हमारा इष्ट है, उसका दूसरा रूप इनमें (नीतीश) देखते हैं।

प्राथमिकता के सवाल पर रत्नेश सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश के विजन को पूरा करना। भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देंगे। नहर-पैनाल पर जो लोग बसे हुए हैं, उनको स्थायी तौर पर जमीन देकर बसाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए टोला सेवकों और विकास मित्रों का साथ लेंगे।

'खुशी का नहीं, महादलितों के आंसू हैं'

इसके बाद उनके भावुक होने को लेकर सवाल किया गया तो रत्नेश सदा दोबारा भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि आपने जिस विश्वकर्मा का नाम लिया, इसलिए उस विश्वकर्मा के नाम पर आंसू आ जाता है। ये खुशी का आंसू नहीं है, बल्कि ये पूरे बिहार के महादलितों का आंसू हैं।

जीतन राम मांझी के नीतीश कुमार पर लगाए आरोपों पर रत्नेश सदा ने कहा कि समय आने पर उन सब के बारे में भी बता देंगे।

तीसरी बार जब नीतीश कुमार से जुड़ा सवाल किया गया तो रत्नेश सदा फिर से भावुक हो गए। आखिर में उन्होंने बस इतना कहा कि उनका नाम मत लीजिए। और फिर रत्नेश सदा की आंखें भर गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.