डबडबाई आंखें, रुंधा गला... इमोशनल हुए यशस्वी जायसवाल, 47 गेंद में 98 रन बनाने के बाद मुंह से नहीं निकले शब्द

Updated on 12-05-2023 07:51 PM
कोलकाता: आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जड़कर राजस्थान रॉयल्स को कोलकाता नाइटराइडर्स पर नौ विकेट से जीत दिलाने वाले यशस्वी जायसवाल ने कहा कि वह अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाने का हुनर सीख रहे हैं। केकेआर के आठ विकेट पर 149 रन के जवाब में रॉयल्स ने 41 गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की। जायसवाल ने 47 गेंद में 12 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 98 रन बनाए, उन्होंने केएल राहुल और पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 13 गेंद में अर्धशतक जड़ा जो आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक है।
क्या दिमाग में शतक चल रहा था?
    जीत के बाद उन्होंने कहा, 'मेरे दिल में हमेशा यही रहता है कि अच्छा खेलूं। मैं यही सोचता हूं और खुशी होती है जब हम जीतते हैं। मैं अपनी ओर से पूरी कोशिश करता हूं और इसके लिए तैयारी और सोच महत्वपूर्ण है। मैं अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाने का हुनर सीख रहा हूं। यही मेरा लक्ष्य है। मैं नेट रनरेट बेहतर करना चाहता था। शतक के बारे में नहीं सोच रहा था। संजू भाई मुझे कहते जा रहे थे कि चिंता मत करो और ऐसे ही खेलते रहो। महान खिलाड़ियों के साथ खेलने का सौभाग्य मिल रहा है। आईपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच है।
    राजस्थान की ऐतिहासिक जीत
    टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का फैसला सही साबित हुआ और उनके गेंदबाजों ने कोलकाता नाइटराइडर्स को आठ विकेट पर 149 रन पर रोक दिया। जवाब में रॉयल्स ने सिर्फ एक विकेट खोकर 13 . 1 ओवर में 151 रन बनाए। जायसवाल शतक से दो रन से चूक गए और 200 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। कप्तान सैमसन ने उनका बखूबी साथ निभाते हुए 29 गेंद में नाबाद 48 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल थे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
     01 August 2026
    टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
     01 August 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
     31 July 2026
    नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
     31 July 2026
    भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
     31 July 2026
    ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
    Advt.