अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर 'पुष्पा-2' का टीजर रिलीज:दो घंटे में 35 लाख लोगों ने देखा, साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते दिखे पुष्पा

Updated on 08-04-2024 02:03 PM

फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का टीजर रिलीज हो चुका है। टीजर में पुष्पा अलग अवतार में साड़ी पहनकर दुश्मनों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस टीजर को यूट्यूब पर दो घंटे में 35 लाख लोगों ने देखा।

मेकर्स ने यह टीजर 8 अप्रैल को साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के 42वें बर्थडे पर रिलीज किया है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज होगी। सुकुमार निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2021 में रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ का सेकेंड पार्ट है।

झुमका पहने और घुंघरू बांधे दिखे ‘पुष्पा’
1 मिनट 8 सेकेंड के इस टीजर में पुष्पा का अलग ही अवतार देखने को मिला। टीजर की शुरुआत में वो मां काली के पूजा पंडाल में काजल लगाते, झुमका पहने और घुंघरू बांधे नजर आए।

इसके बाद वो हाथ में त्रिशूल लेकर लहराते हैं और दुश्मन की छाती पर चढ़ जाते हैं। अंत में वो साड़ी का पल्लू दबाकर दुश्मनों से लड़ते नजर आए।

जथारा से जुड़ा हुआ है सीक्वेंस
टीजर में दिखाया गया यह सीन फिल्म में दिखाए जाने वाले जथारा सीक्वेंस से लिया गया है। जथारा को सम्मक्का सरलम्मा जथारा के नाम से भी जाना जाता है। यह हिंदू आदिवासी देवियों के सम्मान में मनाया जाने वाला त्योहार है, जिसे भारत के तेलंगाना राज्य में मनाया जाता है। बता दें कि हर साल 10 मिलियन से ज़्यादा श्रद्धालु इस 4 दिवसीय त्योहार में शामिल होते हैं।

फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अल्लू ने कहा थैंक्स
इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस को थैंक्स कहा। एक्टर ने लिखा- 'मैं आप सभी को मेरे जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए शुक्रिया अदा करता है। मेरा दिल आभार से भर गया है। इस टीजर को मेरे थैंक्स के तौर पर स्वीकार कीजिए।

'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। देश में यह 5 भाषाओं में रिलीज होगी। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

2021 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी ‘पुष्पा: द राइज’
2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। सभी वर्जन मिलाकर इस फिल्म ने लाइफ टाइम इंडिया में 313 और वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्मों की लिस्ट में छठे नंबर पर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.