इस भारतीय कंपनी में तहलका, बड़ी संख्या में निकाले जा रहे लोग

Updated on 08-11-2022 06:00 PM
 भारतीय एडटेक स्टार्टअप Unacademy में छंटनी का सिलसिला बरकरार है। एक साल में दो बार कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है। दूसरी बार में कंपनी ने 350 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अनअकादमी के को-फाउंडर और सीईओ गौरव मुंजाल द्वारा भेजे गए एक इंटरनल नोट के मुताबिक, Unacademy इस साल दूसरी बार नौकरी में कटौती करने का फैसला लिया है। इस बार कंपनी ने 10% यानी 350 कर्मचारियों को पिंक लेटर दिया है। 

जानिए कंपनी ने क्या कहा?
सॉफ्टबैंक के निवेश वाली एडटेक कंपनी को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा है इसलिए कंपनी लागत कम करना चाह रही है। मुंजाल ने कर्मचारियों को संबोधित किए गए लेटर में कहा, "मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमें अपने कुछ बेहद प्रतिभाशाली Unacademy कर्मचारियों को अलविदा कहना होगा।" मुंजाल ने कहा कि पूरे समूह के करीब 10 फीसदी कर्मचारी प्रभावित होंगे। 

क्यों निकाले जा रहे हैं कर्मचारी?
गौरव मुंजाल ने अपने कर्मचारियों से माफी मांगते हुए कहा कि मैं आप सभी से माफी मंगाता हूं, मैंने पहले कहा था कि अब दोबारा छंटनी की स्थिति नहीं आने दूंगा लेकिन अब जब स्टडी ऑफ़लाइन शुरू हो गई तो हमारी फंडिंग कम हो गई है। इसके साथ ही मुंजाल ने लिखा है कि निकाले जा रहे कर्मचारियों को नोटिस पीरियड्स की सैलरी के अलावा दो महीने का अतिरिक्त वेतन भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं अगले एक साल तक मेडिकल इंश्योरेंस कवरेज, प्लेसमेंट और करियर में सपोर्ट जैसी कई सुविधाएं दी जाएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.