तहसीलदारों-नायब तहसीलदारों को न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम का लाभ

Updated on 15-10-2024 02:20 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की प्रमुख मांग को स्वीकारते हुए राज्य सरकार ने तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के लिए न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम लागू कर दिया है। इस फैसले के तहत अब इन राजस्व अधिकारियों के खिलाफ बिना विभागीय अनुमति के कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकेगी। इस मांग को लंबे समय से उठाया जा रहा था, जिसके बाद राजस्व सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी कर सभी कमिश्नरों और कलेक्टरों को इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं।

न्यायालयीन प्रकरणों में सामने आ रही थी समस्याएं
राजस्व अधिकारियों के खिलाफ न्यायालयीन प्रकरणों में असंतुष्ट पक्षकार सीधे एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास कर रहे थे, जिससे तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार देखा गया कि असंतुष्ट पक्षकार न्यायालय में अपील करने के बजाय पुलिस में सीधे शिकायत दर्ज करा रहे थे, जिससे राजस्व अधिकारियों को नोटिस भेजा जाता था।

न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम का विस्तार
न्यायाधीश संरक्षण अधिनियम 1985 के तहत न्यायिक कार्यवाही के दौरान किए गए कार्यों के लिए न्यायाधीशों को संरक्षण प्रदान किया गया है। यह अधिनियम न्यायालयीन अधिकारियों को बिना किसी भय के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की स्वतंत्रता देता है। इसी सिद्धांत के आधार पर राजस्व न्यायालयों के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को भी इस अधिनियम का संरक्षण प्रदान किया गया है।

1985 के अधिनियम की धारा 2 (9) के अनुसार, उन सभी व्यक्तियों को संरक्षण प्राप्त है जिन्हें न्यायिक कार्यवाही में निर्णायक आदेश पारित करने का अधिकार है। धारा तीन (एक) के तहत, किसी न्यायिक अधिकारी के कार्यों के लिए सिविल या दांडिक वाद नहीं चलाया जा सकता। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों पर कोई भी एफआईआर बिना विभागीय अनुमति के दर्ज न हो सके।

राजस्व अधिकारियों को मिलेगा न्यायिक सुरक्षा का लाभ
राजस्व विभाग के इस आदेश के बाद अब तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को न्यायिक सुरक्षा का लाभ मिलेगा और वे बिना किसी दबाव के अपने न्यायिक कार्यों का निष्पादन कर सकेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.