'तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से की घरेलू हिंसा, रहने के लिए दें राबड़ी जैसा घर' कोर्ट से लालू परिवार को बड़ा झटका

Updated on 13-10-2023 01:42 PM
पटना: बिहार के मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या की याचिका पर पटना की फैमिली कोर्ट (पारिवारिक अदालत) ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मामले में माना कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के खिलाफ घरेलू हिंसा की थी। कोर्ट ने ऐश्वर्या के लिए सुरक्षा आदेश जारी किया है। साथ ही राबड़ी देवी के घर जैसा घर ऐश्वर्या को देने का भी आदेश दिया है।

दरअसल तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। मामला पटना के फैमिली कोर्ट के नाम से मशहूर निचली अदालत में पहुंचा, जहां ऐश्वर्या ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। निचली अदालत ने तलाक के मामले में ऐश्वर्या को गुजारा भत्ता देने का आदेश दे दिया, लेकिन घरेलू हिंसा से सुरक्षा के मामले में कोई राहत नहीं दी। इसके बाद ऐश्वर्या ने मामले को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर कराई। इस पर हाई कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को खारिज करते हुए घरेलू हिंसा पर फैमिली कोर्ट को फिर से सुनवाई करने का आदेश दिया था।

कोर्ट ने माना तेज प्रताप ने ऐश्वर्या से की घरेलू हिंसा

हाई कोर्ट के आदेश के बाद पटना की एक फैमिली कोर्ट में घरेलू हिंसा के मामले में फिर से सुनवाई हुई। इस बार कोर्ट ने माना कि तेज प्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ घरेलू हिंसा की। कोर्ट ने 27 सितंबर को अपने आदेश में ऐश्वर्या की सुरक्षा का आदेश दिया। साथ ही कोर्ट ने तेज प्रताप को आदेश दिया कि वो अपनी पत्नी के सभी खर्चे बिजली बिल, किराया आदि भी वहन करेंगे। साथ ही एक महीने के अंदर पत्नी को रहने के लिए मां की तरह एक घर भी दें।

कोर्ट ने माना राबड़ी देवी और ऐश्वर्या के रिश्तों में कड़वाहट

कोर्ट ने माना कि तेज प्रताप ने ऐश्वर्या को अपने घर तक आने से रोकने के लिए पत्नी के साथ घरेलू हिंसा की है। कोर्ट ने अपने 17 पन्नों के आदेश में ऐश्वर्या और उनकी सास राबड़ी देवी के बीच मौजूद कड़वाहट भरे रिश्ते पर भी प्रकाश डाला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.