तेजस्वी ने नीतीश को बताया थका हुआ मुख्यमंत्री

Updated on 16-02-2024 12:37 PM

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम में हैं। तेजस्वी यादव का भी उन्हें साथ मिला है। सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप में राहुल-तेजस्वी साथ दिखे। जीप तेजस्वी ने ड्राइव की और राहुल गांधी उनके बगल में बैठे। पीछे कांग्रेस नेता मीरा कुमार भी थीं। जमुहार से सासाराम शहर के पहले SP जैन कॉलेज तक करीब 4 किमी तेजस्वी यादव ने गाड़ी चलाई।

नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर होने के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी और तेजस्वी की मुलाकात हुई है। दोनों नेता टेकारी में किसान न्याय महापंचायत में शामिल हुए। जहां तेजस्वी ने CM नीतीश को थका हुआ मुख्यमंत्री बताया। साथ ही कहा कि PM मोदी को झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं।

खबर है कि तेजस्वी यादव कैमूर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान कांग्रेस राहुल गांधी के साथ भी मंच साझा करेंगे। इस बीच खबर है कि UP में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में बदलाव किया गया है।

टेकारी में किसान सभा

सासाराम के टेकारी में राहुल गांधी किसान न्याय महापंचायत में शामिल हुए। वहां आंदोलन कर रहे एक कार्यकर्ता ने किसानों को लेकर अपनी समस्या सुनाई। जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ किसानों को उनके फसल के प्रोपर रेट नहीं मिलता। दूसरी तरफ केंद्र सरकार इन किसानों की जमीन भी धीरे-धीरे हड़प रही है। महापंचायत में राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार थके हुए मुख्यमंत्री

किसानों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, "आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा'। हम लोग भोले भाले लोग हैं...इसलिए इस बार किसी भी कीमत पर चाहे कितना भी सहना पड़े कितना भी कुर्बानी देना पड़े, हम नीतीश कुमार को लेकर चलेंगे और 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री बताया।

आगे कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती हैं। झूठ का प्रचार करते हैं। मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। मैन्युफैक्चरर हैं, डिस्ट्रीब्यूटर हैं। हम चाहते हैं समाज के हर वर्ग का विकास हो। जातीय गणना से हर किसी को फायदा होगा। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी की इससे पहले जो बिहार में यात्रा थी, उस दौरान एक दिन लालू यादव को ईडी ऑफिस दूसरे दिन मुझे बुलाया लिया गया। हमलोग बचपन से ये देखते आ रहे हैं।

कैमूर में होगी जनसभा, तेजस्वी भी साथ रहेंगे

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने शुक्रवार को बताया कि आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 34वां दिन है। रोहतास के बाद दोपहर करीब 2:30 बजे तेजस्वी और राहुल कैमूर में एक सभा को संबोधित करेंगे। शाम करीब 5 बजे यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।

राहुल यहां भी किसानों से मिलेंगे। राहुल गांधी काफिले के साथ गुरुवार की शाम ही डेहरी होते हुए जमुहार पहुंचे। राहुल गांधी कैमूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के लिए निकल जाएंगे।

UP में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट में बदलाव
राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, जो कानपुर से झांसी होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी उसमे थोड़ा परिवर्तन किया गया है। अब ये यात्रा 21 को कानपुर में स्थगित हो जाएगी। इसके बाद 22 और 23 को यात्रा ब्रेक लेगी। फिर 24 को मुरादाबाद से संभल, बुलंदशहर , अलीगढ़, हाथरस, आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.