तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए:इतने अनुभवी सीएम ने भरे मंच पर ऐसा किया, शर्मिंदगी हुई

Updated on 08-04-2024 12:49 PM

नवादा में रविवार को पीएम मोदी की चुनावी सभा हुई। जिसमें सीएम नीतीश समेत एनडीए के कई बड़े नेता भी शामिल हुए। तेजस्वी यादव ने इस रैली का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में पीएम मोदी, सीएम नीतीश समेत कई नेता मंच पर दिख रहे हैं।

इस दौरान सीएम नीतीश पीएम मोदी का अभिवादन करते दिख रहे हैं। तेजस्वी ने वीडियो शेयर कर कहा है कि सीएम नीतीश पीएम मोदी के पैर छू रहे हैं। इतने बुजुर्ग और अनुभवी सीएम होकर नीतीश कुमार ने जो भरे मंच पर किया, उससे हम शर्मिंदा हैं।

तेजस्वी ने आगे कहा कि यह देखकर हमें शर्म महसूस हो रही है। क्या हालात हो गए हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि अटल और आडवाणी की बीजेपी अलग थी। बगहा में चुनावी सभा में शामिल होकर तेजस्वी पटना लौटे थे, और एयरपोर्ट पर ये बातें कहीं।

इधर, जदयू ने बयान पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने को कहा है। पार्टी का कहना है कि तेजस्वी को सम्मान की व्यावहारिकता का ज्ञान नहीं है।

पहले तस्वीरों में देखिए कैसे सीएम नीतीश ने पीएम मोदी का अभिवादन किया था...

तेजस्वी ने आगे कहा कि लंबे समय से नीतीश जी मुख्यमंत्री बने हुए हैं। इतना अनुभवी नेता देश में और कोई नहीं है। मोदी जी तो गुजरात में जब भूकंप आया था, तब सीएम बने थे। लेकिन नीतीश कुमार उससे पहले न केवल बिहार के मुख्यमंत्री बन चुके थे बल्कि वे कई बार केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके थे।

यह वही नीतीश कुमार हैं जो मोदी जी की थाली खींचने से भी नहीं घबराते थे। तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी जी ने बिहार में आई भीषण बाढ़ के लिए धनराशि भेजी थी, जिसे नीतीश कुमार ने गुजरात को वापस लौटा दिया था। लेकिन आज मुख्यमंत्री जी को मोदी जी के पैर तक छूने पड़ रहे हैं।

तेजस्वी को व्यावहारिक रूप से सम्मानित होने का अनुभव नहीं-जेडीयू

तेजस्वी के इस बयान पर जेडीयू ने पलटवार करते हुए तेजस्वी से तत्काल प्रभाव से अपने शब्द वापस लेने की मांग की। जेडीयू के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन ने दावा किया कि तेजस्वी जंगल राज की पार्टी से हैं, जो अराजकतावादियों से भरी हुई है।

रंजन ने कहा कि तेजस्वी को व्यावहारिक रूप से सम्मानित होने का अनुभव नहीं है, इसलिए वे सम्मान देने में कम कुशल हैं।

दरअसल,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नवादा की चुनावी रैली को संबोधित किया था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। इस चुनावी सभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें नीतीश को पीएम मोदी के सार्वजनिक संबोधन के बाद मंच पर उनके बगल में बैठने से ठीक पहले उनका अभिवादन करते देखा गया था।

मीसा भारती ने कहा- सीएम ने पद की मर्यादा नहीं रखी

नीतीश कुमार के पैर छूने वाले फोटो-वीडियो शेयर कर राजद नेता और पाटलिपुत्रा से प्रत्याशी मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स पर लिखा- नीतीश जी, आप जनाधार में और धरातल से लुप्त हो चुकी पार्टी के नेता मात्र ही नहीं हैं! दुर्भाग्यवश ही सही, आप करोड़ों बिहारवासियों का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। अपने पद की मर्यादा व गरिमा को तार तार करते हुए राजनीतिक विवशता में किसी के चरणों पर गिर जाना समस्त बिहार को लज्जित करता है।

तेजस्वी पीएम मोदी पर लगातार हमलावर

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हमने डेटा पेश करते हुए परिवारवाद का जिक्र किया तो वह चुप हो गए। पीएम हर बार सभा करते हैं। उन्होंने नवादा में सभा को संबोधित किया। इसके पहले उन्होंने कहा था कि चीनी मिल चालू कर देंगे, लेकिन वहां भी चीनी मिल नहीं चालू हुई। वहीं मोतिहारी में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि मोतिहारी के चीनी मिल की चाय हम पिएंगे, लेकिन आज भी चीनी मिल चालू नहीं हुई।

तेजस्वी ने बगहा में नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे चाचा तो पलट गए। चाचा जी बोलते थे कि मर जाएंगे मिट जाएंगे, लेकिन भाजपा में नहीं जाएंगे। तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि मैंने 5 लाख युवाओं को रोजगार दिया। हमने कहा था कि सरकार बनी तो हम 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे, लेकिन दुर्भाग्य से हम सरकार नही बना पाए. क्योंकि हमें जबरदस्ती हरा दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के मौके पर पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और जेल सेवाओं के 1,057 कर्मियों को गैलेंट्री और सर्विस मेडल देने का…
 14 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को हैदराबाद की लॉ यूनिवर्सिटी, NALSAR से जुड़े विवाद को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया को फटकार लगाई। CJI सूर्यकांत ने कहा कि यह छात्रों…
 14 August 2026
कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखरडीहा मोड़ के निकट सड़क हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई और 50 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।…
 14 August 2026
पटना: प्रशांत किशोर इन दिनों एक 'फिजिशियन डॉक्टर' की तरह व्यवहार करने लगे हैं। लोकतंत्र के मालिक जनता का विशेष ख्याल उनके छोटे-छोटे सपने को ध्यान रख कर अपनी राजनीति…
 14 August 2026
सक्ती: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धान घोटाले का आरोपी शशिकांत महंत कलेक्ट्रेट में टॉयलेट साफ कर रहा है। उसने दावा…
 14 August 2026
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम स्थित सेक्टर-67 की श्री वर्धमान मंत्रा सोसाइटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। विवाद इतना बढ़ गया कि…
 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
Advt.