तेलंगाना सीएम बोले- एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण खत्म करने की साजिश

Updated on 26-04-2024 01:22 PM

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने गुरुवार (25 अप्रैल) को कहा कि BJP और RSS साल 2025 तक SC-ST, OBC आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए BJP लोकसभा चुनाव में 400 सीटों की आवश्यकता है।

हैदराबाद में TPCP मुख्यालय में सीएम रेड्डी ने कहा कि BJP-RSS के पास हटाने के लिए एकमात्र चीज SC-ST, OBC आरक्षण है। उन्होंने संविधान पर अंतिम युद्ध की घोषणा की है। इसके लिए उन्हें लोकसभा और राज्यसभा में 2/3 बहुमत की आवश्यकता है।

बीजेपी इस बिल को पास कराकर सभी राज्यों पर दबाव बनाने की साजिश कर रही है। साल 1925 में शुरू हुए RSS का लक्ष्य खुद के 100 साल पूरे होने तक आरक्षण हटा देने का है।

संवैधानिक अधिकारों को खत्म करना चाहती है भाजपा
सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य बाबासाहेब अंबेडकर और कांग्रेस के SC-ST और OBC को दिए गए संवैधानिक अधिकारों को खत्म करना है। संघ के कई नेता कई बार आरक्षण हटाने की बात कह चुके हैं। कई बीजेपी सांसद भी कई बार आरक्षण हटाने की बात कह चुके हैं।

यही कारण है कि पीएम मोदी 400 सीटें पाने के लिए अबकी बार 400 पार का शोर कर रहे हैं।

रेड्डी ने कहा कि SC-ST और OBC समुदाय से अनुरोध करता हूं कि कांग्रेस ने आपको जो आरक्षण दिया है, उससे आपको करोड़ों नौकरियां मिली हैं। आज बीजेपी इसे हटाने जा रही है। बीजेपी ने आरक्षण हटाने के लिए आपके वोट का इस्तेमाल करने का फैसला किया है।गृ

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- तेलंगाना में मुस्लिमों का आरक्षण खत्म करेगी भाजपा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को था कि भाजपा तेलंगाना में मुस्लिमों का आरक्षण खत्म कर देगी। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण लाया जाएगा। शाह सिद्दीपेट में मेडक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार एम रघुनंदन राव के लिए चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा- कांग्रेस ने तेलंगाना में सरकार बनते ही राज्य को दिल्ली का एटीएम बना दिया है। BRS और कांग्रेस मिली हुई है। दोनों पार्टियां तेलंगाना लिबरेशन डे नहीं मनाते, क्योंकि वे मजलिस (AIMIM) से डरते हैं। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.