तेलंगाना CM सोनिया गांधी से बोले-यहां से लोकसभा चुनाव लड़िए राज्य के लोग आपको मां मानते हैं

Updated on 06-02-2024 12:07 PM

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और राज्य कांग्रेस प्रेसिडेंट रेवंत रेड्‌डी ने सोमवार को सोनिया गांधी से अपील की कि वे तेलंगाना से लोकसभा चुनाव लड़ें। रेड्‌डी ने कहा कि तेलंगाना के लोग सोनिया गांधी को मां के रूप में देखते हैं, जिसने तेलंगाना को राज्य का दर्जा दिलाया।इसे लेकर सोनिया गांधी ने कहा कि सही समय आने पर वे इसका फैसला लेंगीं।

रेवंत रेड्‌डी दिल्ली में सोनिया से मिले, जहां उन्होंने बताया कि तेलंगाना कांग्रेस ने इस रिक्वेस्ट को लेकर एक रिजॉल्यूशन भी पास किया है। रेवंत रेड्‌डी के साथ राज्य के डिप्टी सीएम मल्लू भट्‌टी विक्रमादित्य और स्टेट रेवेन्यू मिनिस्टर पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्‌डी भी थे।

रेड्‌डी ने चुनावी वादों के बारे में अपडेट दिया
रेवंत रेड्‌डी ने सोनिया गांधी को विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों के बारे में बताया, जिन्हें उनकी सरकार लागू कर चुकी है। कांग्रेस ने चुनाव के लिए 6 गारंटियां दी थीं, जिनमें से राज्य ट्रांसपोर्ट बसों में महिलाओं के लिए फ्री ट्रैवल और गरीबों के लिए 10 लाख रुपए तक की हेल्थ स्कीम को लागू किया जा चुका है।

इसके अलावा दो और वादों- 500 रुपए में सिलेंडर मुहैया करवाना और 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की योजना को जल्द ही लागू करने का फैसला लिया जा चुका है। उन्होंने सोनिया गांधी को ये भी बताया कि सरकार ने जातिगत जनगणना करवाने का फैसला लिया है और इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है।

न्याय यात्रा में राहुल से मिले थे रेवंत रेड्‌डी
न्याय यात्रा जब झारखंड के रांची पहुंची थी, तो रेवंत रेड्‌डी राहुल से मिलने गए थे। यहां उन्होंने राहुल को भी चुनावी वादों को लागू किए जाने के बारे में बताया। उन्होंने राहुल से भी अपील की वे सोनिया गांधी को तेलंगाना से चुनाव लड़ने के लिए मनाएं। इसके अलावा उन्होंने राहुल से ये वादा भी किया कि वे लोकसभा चुनाव में 15 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। राज्य में लोकसभा की 17 सीटें हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.