तेलंगाना पुलिस बोली- रोहित वेमुला दलित नहीं था : सच सामने आने के डर से की खुदकुशी

Updated on 04-05-2024 01:41 PM

तेलंगाना के छात्र रोहित वेमुला की मौत के 8 साल बाद हैदराबाद पुलिस ने केस क्लोजर रिपोर्ट फाइल की। इसमें कहा गया है कि रोहित दलित नहीं था।

पुलिस ने तेलंगाना हाईकोर्ट में दावा किया गया कि रोहित इस बात को जानता था कि वह दलित नहीं था। जाति की पहचान उजागर होने के डर से उसने आत्‍महत्‍या कर ली थी।

रिपोर्ट में भाजपा के पूर्व सिकंदराबाद सांसद और हरियाणा के मौजूदा गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय, विधान परिषद के सदस्य एन रामचंद्र राव, पूर्व कुलपति अप्पा राव, ABVP नेताओं सहित कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों को निर्दोष बताया गया है।

पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर रोहित वेमुला की मां और उनके भाई राजा वेमुला ने सवाल उठाया है। राजा वेमुला ने कहा कि SC स्टेटस पर जिला कलेक्टर फैसला करेंगे। मां और बेटे के सवालों के बाद तेलंगाना डीजीपी ने कहा कि हम इस मामले की दोबारा जांच करेंगे।

21 मार्च 2024 को दाखिल की फाइनल रिपोर्ट
मधापुर के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर रोहित वेमुला केस के इन्वेस्टिगेशन अफसर थे। उन्होंने पिछले साल नवंबर 2023 में फाइनल क्लोजर रिपोर्ट तैयार की। यह रिपोर्ट 21 मार्च 2024 को फाइल की गई है। इसमें कहा गया, "रोहित वेमुला खुद को अनुसूचित जाति वर्ग (ST) से बताया था। वो ST वर्ग से नहीं था। रोहित को पता था कि उनकी मां ने उन्हें अनुसूचित जाति (SC) का सर्टिफिकेट दिलवाया था।

रोहित ने इसी सर्टिफिकेट के जरिए अपनी एकेडमिक उपलब्धियां हासिल की थीं। रोहित वेमुला को डर था कि अगर उनकी जाति की सच्चाई बाहर आ गई तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।"

हमें पूरी उम्मीद- सरकार फिर से जांच कराएगी
रोहित वेमुला के भाई राजा वेमुला ने कहा है कि क्लोजर रिपोर्ट दाखिल होने के बाद तेलंगाना DGP ने मामले की फिर से जांच करने और हाई कोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी। सीएम रेवंत रेड्डी ने भी हमें रोहित के मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का वादा किया है। हमें उम्मीद है कि कांग्रेस सरकार मामले की फिर से जांच करवाएगी।

तेलंगाना में इस समय कांग्रेस सरकार है। घटना साल 2016 में हुई थी, उस वक्त राज्य में के चंद्रशेखर राव की सरकार थी। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर हुए प्रदर्शनों का समर्थन किया था। राहुल गांधी ने इस मामले को संसद में भी उठाया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.