तेलंगाना टनल हादसा, 13 दिन से फंसे 8 मजदूर:5 साल पहले ही हादसे की चेतावनी दी गई थी, कोई एक्शन नहीं लिया गया

Updated on 06-03-2025 02:20 PM

तेलंगाना के नागरकुर्नूल में 22 फरवरी को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) टनल की छत गिर गई थी। हादसे में 8 मजदूर पिछले 13 दिन से फंसे हुए हैं। मजदूरों के बचने की उम्मीद कम है, हालांकि तलाशी अभियान अभी भी चलाया जा रहा है।

हादसे को लेकर एक चौंकाने वाल बात सामने आई है। दरअसल 5 साल पहले 2020 में एमबर्ग टेक एजी नाम की कंपनी ने एक सर्वे किया था। रिपोर्ट में टनल के कुछ फॉल्ट जोन और कमजोर चट्‌टानों के खतरे को लेकर जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड को अलर्ट जारी किया था।

इंडियन एक्सप्रेस ने रिपोर्ट के हवाले से बताया- करीब 14 किलोमीटर लंबे इस टनल के 13.88 किलोमीटर से 13.91 किलोमीटर के हिस्से में चट्टान कमजोर थे। इस हिस्से में पानी भी भरा हुआ था। यहां जमीन खिसकने का भी खतरा था। रिपोर्ट कंपनी को दी गई थी। हालांकि राज्य सरकार के सिंचाई विभाग को इसकी जानकारी थी या नहीं, यह साफ नहीं है।

दूसरे रिपोर्ट में भी टनल में खामियां बताई गईं 

2020 में एक अन्य स्टडी में सुरंग में खामियों की बात सामने आई थी। स्टडी में कहा गया कि टनल की खुदाई बिना पुख्ता भू-तकनीकी जांच के की गई थी। यह इलाका टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट में आता है, इसलिए जमीन की खुदाई कर जांच करने की इजाजत नहीं मिली थी।

जब जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड से संपर्क किया गया तो उन्होंने रिपोर्ट की पुष्टि की। लेकिन डिटेल जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे पर कोई कमेंट नहीं कर सकते हैं। एमबर्ग टेक एजी ने भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, उन्होंने कहा कि रिपोर्ट और इसका डेटा गोपनीय है।

इसी हिस्से में हादसा हुआ 

बचावकर्मियों के मुताबिक जिस हिस्से को रिपोर्ट में खतरनाक बताया गया था टनल का वही हिस्सा गिरा है। राहत अभियान से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि टनल की छत करीब तीन मीटर तक धंस गई है।

टनल में बार-बार पानी भरने की वजह से रेस्क्यू में मुश्किलें आ रही हैं। फिलहाल 13.5 किमी के बाद अभियान तेज किया गया है, जहां सुरंग बोरिंग मशीन फंसी हुई है और मजदूरों का कोई पता नहीं चल पा रहा है। सिंचाई विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी रिपोर्ट की जानकारी नहीं है।

टनल में रोबोट भेजने की तैयारी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हैदराबाद की रोबोटिक्स कंपनी की टीम ने 4 मार्च को जांच की थी कि क्या रोबोट सुरंग के अंदर गहराई तक जाकर काम कर सकता है, क्योंकि वहां नमी अधिक है। कंपनी इस पर जल्द ही अपना जवाब देगी।

अधिकारी के मुताबिक आने वाले समय में जब सुरंग में परियोजना का काम दोबारा शुरू होगा तो रोबोट्स का इस्तेमाल शुरुआती निरीक्षण और चट्टानों की संरचनात्मक स्थिरता जांचने के लिए किया जा सकता है।

उधर, रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद के लिए केरल पुलिस ने कैडेवर डॉग भेजे हैं। ये मलबे में दबे शवों को ढूंढने में माहिर होते हैं। इन डॉग्स के साथ उनके ट्रेनर भी गए हैं, जो बचाव कार्य में मदद करेंगे। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने केरल सरकार से इन्हें भेजने को कहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.