तेलीबांधा-छेरीखेड़ी मार्ग का होगा सौंदर्यीकरण, निगम कमिश्नर ने किया निरिक्षण

Updated on 15-04-2024 06:19 PM

रायपुर। कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने शहर के सभी 7 प्रवेश द्वारों को सुंदर बनाने की योजना अनुसार सोमवार सुबह तेलीबांधा चौक से लेकर छेरीखेड़ी मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग में जगह-जगह खड़े होकर उन जगहों पर क्या किया जा सकता है के लिए योजना बनाई।

निगम कमिश्नर मिश्रा के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग अथार्टी के प्रवीण कुमार, अपर आयुक्त विनोद पांडे, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, जोन क्रमांक 9 के जोन कमिश्नर सन्तोष पांडे, जोन क्रमांक 6 के जोन कमिश्नर रमेश जायसवाल, निगम के अन्य अधिकारियों के साथ बिल्डर आनन्द सिंघानिया तथा अन्य बिल्डर भी मौजूद थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगम द्वारा कोई विकास कार्य करने पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा रोक टोक लगाई जाती है या फिर कार्य करने ही नहीं दिया जाता है। इसी वजह से कार्य को मिलजुल कर करने हेतु राजमार्ग विभाग के साथ संयुक्त रूप से योजना बनाकर कार्य करने की योजना बनाई गई। इस मार्ग में एक जगह स्वागत द्वार बनाने पर भी विचार किया। जिससे रायपुर आने वाले नागरिकों को महसूस हो कि वे रायपुर शहर के भीतर प्रवेश कर चुके हैं। साथ ही रायपुर शहर की सीमा से निकलने का भी द्वार वहीं पर सड़क की दूसरी ओर बनाया जाएगा। सड़क के दोनों किनारे लैंड स्केपिंग करने तथा पेड़ लगाने पर भी चर्चा की गई। सड़क के किनारे कई जगह ऐसी जगह भी हैं जिनकी दूरी 200 से 300 मीटर हैं, वहां पेड़ पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण किया जा सकता हैं। ऐसी जगहों का सर्वे करने के लिए कहा गया है। राजमार्ग विभाग के कुमार ने कहा कि इस सब कार्यों की ब्लू प्रिंट तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जा सकता है। बिल्डरों ने भी अपने सुझाव रखे। निगम कमिश्नर मिश्रा ने पूरे मार्ग पर जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.