तेलीबांधा हत्याकांड: 19 घंटे में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

Updated on 24-09-2024 12:33 PM

रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित मरीन ड्राइव तालाब के पास हुई 22-23 सितंबर की दरमियानी रात हुई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान ईश्वर राजवाड़े के रूप में की गई, जिनकी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की 10 विशेष टीमों का गठन किया गया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिससे आरोपियों को मोवा पंडरी की ओर जाते हुए देखा गया। इसके आधार पर पुलिस ने मोवा पंडरी क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 19 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:
    रोहित बघेल, पिता शल्लू बघेल, निवासी गांधीनगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर।
    सूरज उर्फ खिड़की, निवासी गांधीनगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर।

   हरीश बघेल, निवासी गांधीनगर, थाना सिविल लाइन, रायपुर।

पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.