राजधानी और आसपास के इलाकों में तेजी से बढ़ रहा तापमान, इस साल झुलसा देने वाली गर्मी के आसार

Updated on 03-03-2026 11:48 AM
भोपाल: प्रदेश में कड़ाके की ठंड की विदाई के साथ ही अब सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। मार्च की पहले ही दिन प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। भोपाल में यह 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं खरगोन में पारा 35 डिग्री सेल्सियस को पार पहुंच गया। यह प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने की संभावना है

रविवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। आसमान पर बादलों की लुका-छिपी देखने को मिली। खंडवा, शिवपुरी, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, मंडला, खजुराहो, नरसिंहपुर, सतना और सिवनी में दिन का तापमान 33 से 34 डिग्री तक रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहेगा, दिन और रात के तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

राजधानी में बढ़ा रहा है पारा

मार्च के दूसरे दिन भोपाल का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मार्च में राजधानी और आसपास के जिलों का मौसम तेजी से गर्म होता है। पिछले 10 वर्षों में मार्च महीने के दौरान पांच बार भोपाल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हुआ है। इस बार भी झुलसाने वाली गर्मी के आसार बन रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
मप्र के सरकारी विभागों और निगम-मंडलों में एक लाख से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हैं। इनकी नियुक्ति, वेतन भुगतान आदि का जिम्मा निजी एजेंसियों के पास है। अक्सर आरोप लगते हैं…
 11 March 2026
भोपाल, रंगपंचमी की रात श्यामला हिल्स के स्मार्ट सिटी रोड पर अपनी एक्टिवा से लौट रहे दो व्यापारी भाइयों से बदमाशों ने चाकू की नोंक पर 55 लाख रुपए लूट लिए।…
 11 March 2026
भोपाल, होली और रंगपंचमी के उत्सव के बीच राजधानी में साहित्यिक रंग भी घुलेंगे। शहर के सोमवारा स्थित भवानी चौक में 14 मार्च शनिवार को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन…
 11 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश सरकार ने कलेक्टरों से कहा है कि रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने के कदम उठाएं और स्टॉक की समीक्षा करें। होटल, मॉल, बल्क एलपीजी सिलेंडर उपयोग करने वाले…
 11 March 2026
भोपाल, भोपाल के बड़ा तालाब पर अतिक्रमण किया गया है। अब अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्राइबल) की फटकार से अफसर हरकत में…
 11 March 2026
भोपाल। शहर के इंदिरा गांधी महिला एवं बाल्य गैस राहत अस्पताल की डॉ. पूजा तिवारी ने गर्भवती महिला और उसके पति को यह कहकर लौटा दिया कि अस्पताल में सर्जिकल उपकरण…
 11 March 2026
भोपाल। शाहजहांनाबाद क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले अतुल निहाले को सुनाई गई फांसी की सजा फिलहाल टल गई है। मंगलवार को सर्वोच्च न्यायालय ने…
 11 March 2026
भोपाल। पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध और ऊर्जा आपूर्ति पर मंडराते संकट के बीच राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के लाखों रसोई गैस उपभोक्ता एक नई डिजिटल समस्या से जूझ रहे हैं।…
 11 March 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति हिमांशु जोशी की एकलपीठ के समक्ष सोमवार को शिशु का भ्रूण लेकर पहुंचा रीवा निवासी दयाशंकर पांडे फिलहाल पुलिस की हिरासत में है। उसने…
Advt.