आकार आवासीय संस्था में दस दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न, बच्चों को बांटे गए विशेष सहायक उपकरण

Updated on 28-04-2025 10:53 AM

सुकमा। कलेक्टर देवेश ध्रुव कलेक्टर के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर. मण्डावी व जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा उमाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में दस दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के समापन के अवसर पर पालक बैठक सम्मेलन एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आकार आवासीय संस्था में किया गया।

जिला प्रशासन सुकमा के तत्वाधान में आकार आवासीय संस्था, सुकमा में ग्रीष्मकालीन समर कैम्प (आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट प्रदर्शनी) 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित किया गया जिसमें समापन अवसर पर दिव्यांग बच्चों के द्वारा चित्रकला एवं शिल्पकला का प्रदर्शनी लगाया गया। उक्त कार्यक्रम विभिन्न विधाओं पर सामाजिक कौशल, गायन कला, वादन कला एवं चित्रकला व शिल्प कला को बढ़ावा देने और गर्मियों में भी सीखने की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए उक्त शिविर का आयोजन किया गया।

पालक बैठक सम्मेलन उक्त सम्मेलन में संस्था के आवासीय बच्चों के पालकों का बैठक सम्मेलन आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन में दिव्यांग बच्चों के कुल 78 पालक/अभिभावक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।  बैठक में दिव्यांग बच्चों के पालकों ने अपने बच्चे के शैक्षणिक विकास को लेकर सभी अतिथियों के सम्मुख चर्चा किया गया।

सहायक उपकरण वितरण  : 

समावेशी शिक्षा अंतर्गत समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त सहायक उपकरण एवं टीचिंग लर्निंग मटेरियल अतिथियों के करकमलो से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को वितरित किया गया। वि. खण्ड छिन्दगढ़ छात्र नरसिंग ब्रेल किट, छात्रा सोयम कृतिका श्रवण यंत्र, छात्र कृष्ण कुमार एम.आर. किट, वि.खण्ड सुकमा छात्र हरीश बेल किट, छात्रा दिव्या वेट्टी टी.एल.एम. किट, छात्र सोड़ी मोनू ब्रेल किट, वि. कोंटा छात्रा काव्या साहू ए.डी.एल. किट

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्कजा, विशेष अतिथि शिक्षक केंद्रीय विद्यालय अमीत जांगड़े, प्रधान पाठक पीएम स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल अनिल मेश्राम, एपीसी समावेशी शिक्षा रजनीश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में आकार आवासीय संस्था के समस्त विशेष शिक्षक एवं स्पेशल एजुकेटर रविशंकर साहू बी.आर.सी कार्यालय छिन्दगढ़ का विशेष योगदान रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.