तेन्दुपत्ता संग्रहकों को हो नगद भुगतान : विक्रम मंडावी

Updated on 07-05-2024 05:24 PM

बीजापुर। बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी और ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के नेताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को एक ज्ञापन सौंपा है। मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर बीजापुर को सौंपे गये ज्ञापन में ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से माँग की है कि जिला बीजापुर में तेन्दूपत्ता सीजन-2024 का संग्रहण किया जा रहा है। बीजापुर जिला आदिवासी बाहुल्य जिला है तथा यहां निवासरत् ग्रामीण तेन्दूपत्ता संग्रहण का कार्य करते है एवं दूरस्थ अंचलों के संग्रहकों के जीविकोपार्जन का एक मात्र साधन भी है। ग्रामीण अंचलों में निवासरत् लोगों के लिये तेन्दूपत्ता संग्रहण एक त्यौहार जैसा ही होता है।

ज्ञापन में आगे कहा है कि बीजापुर जिले के सभी संग्रहकों के पास बैंक खाता उपलब्ध नहीं है। जिले के ग्रामीण अन्य शासकीय योजनाओं के लिये बैंकों में 00=00/- (शून्य) की राशि में खाता खोल रखा है किन्तु लेन-देन के अभाव में कई बैंक खाते बंद हो चुके है तथा जनधन योजना के तहत् खोले गए कई खाते वर्तमान में बंद हो चुके है। ग्रामीणों के खाते बंद होने से खाते में राशि अंतरण (जमा) नहीं हो पाता है जिससे ग्रामीण, बैंकों तथा विभागीय कार्यालयों में जाकर अनावश्यक परेशान होते है। बीजापुर जिला अतिसंवेदनशील एवं दूरस्थ क्षेत्र है। यहां पर अंदरूनी गांवो से बैंको की दूरी बहुत ही ज्यादा है। वर्तमान में दूरस्थ अंचल होने के कारण परिवहन का साधन उपलब्ध नहीं होने से बैंको से राशि आहरण करने आने में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।



अपने ज्ञापन में ज़िला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक का नगद भुगतान संग्रहकों को तत्काल उपलब्ध हो जाने से उनको अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में आसानी होती है। तेन्दूपत्ता संग्रहकों को तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक की राशि का भुगतान नगद हो ताकि संग्रहकों को बैंक की अत्यधिक दूरी का सामना ना करना पड़े तथा बैंको में अधिक भीड़ ना हो। बीजापुर जिले में तेन्दूपत्ता सीजन-2024 का तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक का भुगतान संग्रहकों को नगद दिये जाने की आवश्यक कार्यवाही करने की मांग ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से की है। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, ज़िला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, पीसीसी सदस्य आर. वेणुगोपाल राव, वरिष्ठ कांग्रेसी इम्तियाज़ ख़ान, जनपद अध्यक्ष भैरमगढ़ दशरथ कुंजाम, जनपद अध्यक्ष बीजापुर बोधी ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, पार्षद प्रवीण डोंगरे, ज़िला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम खत्री, महामंत्री जितेंद्र हेमला, युवा कांग्रेस के मनोज अवलम, एजाज़ सिद्दीक़ी, मगन प्रभुलिया, बलराम कोरसा और बब्बू राठी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.