अमेरिका और रूस के बीच हवा में फिर तनातनी, अमेरिकी परमाणु बॉम्‍बर को सुखोई-35 विमान ने खदेड़ा

Updated on 21-03-2023 07:59 PM
वॉशिंगटन/मास्‍को: रूस के काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन विमान को टक्‍कर मारकर गिराने के बाद अब एक बार‍ फिर से दोनों ही देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका के परमाणु बम गिराने में सक्षम B-52H बॉम्‍बर और सुखोई-35 फाइटर जेट के बीच बाल्टिक सागर के ऊपर तनातनी हो गई। अमेरिकी बॉम्‍बर रूसी सीमा के पास बढ़ रहा था और इसको देख रूसी सुखोई-35 फाइटर जेट ऐक्‍शन में आ गया। हालांकि बाद में अमेरिकी बॉम्‍बर के रूसी सीमा से हटने के बाद सुखोई फाइटर जेट वापस लौट गया।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एक बाल्टिक सागर के ऊपर दो अमेरिकी बॉम्‍बर को रूसी सीमा के पास आता देख एक सुखोई 35 फाइटर जेट को रवाना किया गया। इससे पहले पिछले हफ्ते ही अमेरिकी निगरानी ड्रोन को रूसी सुखोई-27 फाइटर जेट ने टक्‍कर मारकर गिरा दिया था। यह घटना काला सागर में हुई थी। पिछले साल यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार अमेरिका और रूस के बीच सीधी टक्‍कर हुई थी। रूसी मीडिया ने बताया कि रेडॉर ने दोनों ही अमेरिकी बॉम्‍बर को रूस की सीमा की ओर आते हुए डिटेक्‍ट किया था।
काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन को गिराया

रूस ने कहा कि हमने अपने फाइटर जेट को इसलिए भेजा ताकि अमेरिकी बॉम्‍बर हमारी सीमा का उल्‍लंघन नहीं कर सके। उसने यह भी कहा कि हमारे फाइटर जेट निर्दिष्‍ट इलाके तक पहुंचे थे। रूस ने कहा कि हमारे फाइटर पूरी तरह से अंतरराष्‍ट्रीय कानूनों का पालन कर रहे थे। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश की सीमा के उल्‍लंघन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को रूस ने अपने उन दो पायलटों को राजकीय सम्‍मान से नवाजा जिन्‍होंने काला सागर के ऊपर अमेरिकी ड्रोन को गिरा दिया था।
रूस के रक्षा मंत्री ने अपने पायलट की तारीफ की और कहा कि उन्‍होंने अमेरिकी ड्रोन को क्रीमिया के पास उड़ने से रोक दिया। रूस ने आरोप लगाया है कि अमेरिका निगरानी विमानों की मदद से रूसी ठिकानों की जासूसी कर रहा है। इस सूचना को अमेरिका यूक्रेन को दे रहा है ताकि वह हमला करके उन्‍हें बर्बाद कर सके। रूस ने कहा कि इन विमानों को उड़ाकर अमेरिका उकसावे की कार्रवाई कर रहा है। रूस आने वाले समय में भी अमेरिकी कार्रवाई का हर तरह से मुंहतोड़ जवाब देगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.