आम्रपाली के प्रॉजेक्टों में फंसे 6462 बायर्स की बढ़ी टेंशन, 30 तक पेमेंट नहीं करने पर कैंसिल होगा फ्लैट

Updated on 08-11-2023 02:41 PM
नई दिल्ली: आम्रपाली के प्रॉजेक्टों में फंसे 6462 बायर्स के सामने दिवाली से पहले ही तनाव की स्थिति बन गई है। अगले 24 दिन में इन बायर्स ने पेमेंट जमा नहीं कराया तो इनका फ्लैट निरस्त कर दिया जाएगा। मंगलवार को कोर्ट रिसीवर की ओर से इन बायर्स को अंतिम सार्वजनिक नोटिस जारी कर 30 नवंबर तक का समय दे दिया गया है। साथ ही, यह भी नोटिस में जारी किया गया है कि इनमें से जिन बायर्स ने पेमेंट कर दिया है और कोर्ट रिसीवर की टीम के रेकॉर्ड में नहीं आया है तो वह अगले 15 दिन में इसे अपडेट करा दें।आम्रपाली के प्रॉजेक्टों में करीब 38 हजार बायर्स फंसे हुए थे। सभी बायर्स को कोर्ट रिसीवर की वेबसाइट पर क्लेम करने के लिए कहा गया था। पिछले करीब तीन साल से यह प्रक्रिया चल रही है।


इनमें से 6462 बायर्स ऐसे हैं जिन्होंने वेबसाइट पर पंजीकरण करके क्लेम तो कर दिया था लेकिन एक बार भी पैसा जमा नहीं किया है। इससे पहले भी कोर्ट रिसीवर की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी कर पैसे जमा कराने के लिए कहा गया था। इस बार अंतिम नोटिस जारी कर दिया गया है। यदि 30 नवंबर तक यह पैसा जमा नहीं कराते हैं इनका फ्लैट निरस्त करने की घोषणा की गई है। साथ ही, जिन लोगों ने पैसा जमा किया है उन्हें अगले 15 दिन में सेक्टर-62 स्थित कोर्ट रिसीवर के ऑफिस के रेकॉर्ड में अपडेट कराने की सूचना दी गई है।

लिस्ट में चेक कर लें अपना नाम


6462 बायर्स की इस लिस्ट में तमाम लोग ऐसे भी जिन्होंने पैसा जाम किया है, लेकिन किसी कारण से रेकॉर्ड में अपडेट नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोर्ट रिसीवर आम्रपाली की वेबसाइट पर जाकर चेक कर लें। उसके बाद बेहतर है कुछ पैसा 30 नवंबर तक जमा करा दें अन्यथा लोगों की मुश्किल बढ़ सकती है। जिन लोगों का नाम पैसा जमा करने के बाद भी इस लिस्ट में है वह सेक्टर-62 स्थित कोर्ट रिसीवर के कार्यालय में जाकर इसे अपडेट करा दें।

दिवाली से पहले मिला तनाव


बायर्स का कहना है कि प्लैट अभी तैयार नहीं हैं और पैसा जमा करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है। फ्लैट खरीदने वाले रितेश सिन्हा का कहना है कि वर्षों से फ्लैट का इंतजार कर रहे हैं। बैंकों का लोन दे रहे हैं, किराये की मार झेल रहे हैं। अब स्थिति यह है कि कई बायर्स का फ्लैट बनाने के लिए अभी टावर भी नहीं बने हैं। टावर बनने का काम शुरू होने के बाद वह फंड के चलते पूरे हो भी पाएंगे या नहीं इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं, अब बायर्स को 30 नवंबर तक पैसा जमा करने का तनाव दे दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.