कराची की 16 मंजिला बिल्डिंग में लगी भयानक आग, देखते ही देखते जल गए कई ऑफिस

Updated on 12-03-2023 06:09 PM
कराची: कराची के शाहराह फैसल पर नर्सरी स्टॉप के पास एक 16 मंजिला इमारत में शनिवार की रात आग लग गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग पोर्टवे ट्रेड सेंटर में लगी, जिसमें कई कार्यालय हैं और एक पेट्रोल पंप के ठीक बगल में स्थित है। देखते ही देखते यह पूरी बिल्डिंग आग की लपटों से घिर गई। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की 12 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बावजूद पानी की कमी को पूरा करने के लिए दो टैंकर अतिरिक्त भेजे गए।

घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक आग लगने के समय कुछ लोग इमारत की आठवीं मंजिल पर थे। कथित तौर पर इमारत के सबसे ऊपर लगे बिलबोर्ड में आग लगी और फिर धीरे-धीरे नीचे तक पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने इसे थर्ड डिग्री आग बताया है। बिल्डिंग के निचली मंजिल पर आग को पहुंचने से रोका गया, जबकि शीर्ष पर कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि फायरब्रिगेड की कड़ी मशक्कत के बावजूद आग ने भारी नुकसान पहुंचाया है।

पेट्रोल पंप को बंद किया गया


फ्रायर ब्रिगेड चीफ ने कहा कि अंदर जाने का प्रयास जारी है। आग के कारण कितना हिस्सा बर्बाद हुआ है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के दौरान पुलिस और रेंजर की टीम भी मौजूद रही। आग और न बढ़े इसलिए बिल्डिंग के पास मौजूद एक पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया। स्थानीय मीडिया ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि पाकिस्तान में आग से सुरक्षा के लिए इंतजामों की सख्त जरूरत है। खास तौर पर ऐसी बिल्डिंगों में जिनकी ऊंचाई ज्यादा है।

आग से सुरक्षा के इंतजाम की मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक कराची की इस बिल्डिंग से पहले लाहौर और इस्लामाबाद में भी आग लग चुकी है। जियो न्यूज ने कहा कि सरकार को देश की सभी बहुमंजिला इमारतों में आग से सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि इन ऊंची बिल्डिंग्स में स्प्रिंकलर सिस्टम, फायर अलार्म और इमरजेंसी एग्जिट हो। कराची में आग लगने की घटना से किसी की मौत नहीं हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.