कोरबा: कुसमुंडा खदान में चोरों का आतंक, त्रिपुरा रायफल्स के जवान पर किया हमला
Updated on
04-06-2023 08:27 PM
सुरक्षाकर्मी के सिर और हाथ में गंभीर चोट कोरबा, 4 जून (हि. स.)। कोरबा जिले में एसईसीएल के खदान में तैनात सुरक्षाकर्मी पर शनिवार रात चोरों ने हमला कर दिया। चोरों द्वारा की गई मारपीट में त्रिपुरा रायफल्स का एक जवान घायल हो गया है। कुसमुंडा खदान में हुए इस हमले में जवान के सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कुसमुंडा चौकी इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा खदान में शनिवार रात त्रिपुरा रायफल्स के जवान सुरक्षा में लगे हुए थे। इसी दौरान खदान में चोरी करने के लिए कुछ चोर घुसे। उन्होंने अचानक सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में जवान उमाशंकर के हाथ और सिर पर चोट लगी है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। पीड़ित जवान ने मामले की शिकायत कुसमुंडा चौकी पुलिस से की है। घटना से सुरक्षाकर्मियों के साथ ही विभाग के कर्मचारियों में भी डर का माहौल है।
उल्लेखनीय है कि एसईसीएल के खदानों में आसपास के इलाके में निवासरत बदमाश चोरी करने पहुंचते हैं। उसी दाैरान चोरी रोकने का प्रयास करने पर उनके द्वारा सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की जाती है। खदानों की सुरक्षा के लिए त्रिपुरा रायफल्स के जवानों को लगाया गया है। कड़ी सुरक्षा के बावजूद कोयला चोर, कबाड़ चोर समेत अन्य आरोपितों के हौसले बुलंद हैं। पिछले दिनाें भी सुराकछार मैदान में आदतन बदमाश धरम सिंह ने अपने साथियों के साथ घुसकर एसईसीएल के विभागीय सुरक्षाकर्मी से मारपीट की थी। फिलहाल शनिवार को हुए हमले की जांच में पुलिस जुट गई है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…