बहराइच में फिर बढ़ा भेड़ियों का आतंक, पांच साल की मासूम पर किया हमला

Updated on 03-09-2024 10:23 AM

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के आतंक ने लोगों को डरा कर रखा है। सोमवार को देर रात करीब 12 बजे एक बार फिर भेड़िये ने हमला किया। इस बार निशाना पांच साल की बच्ची है। ग्रामीण डर के साये में रह रहे हैं।

भेड़िये ने इस बार ग्राम पंचायत पंडोहिया के गिरधरपुरवा में अनवर अली की 5 साल की बेटी अफसाना को निशाना बनाया। बच्ची परिवार के साथ सो रही थी, तभी भेड़िये ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन जाग गए। उनके शोर मचाने के बाद वह उसको छोड़ कर भाग गया। बच्ची के गले पर चोट आई है। गंभीर हालत में बच्ची को इलाज के लिए (महसी) ले जाया गया।

भेड़ियों के हमले में 10 लोगों की गई जान

बहराइच जिले में भेड़ियों का हमला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें 9 बच्चे शामिल हैं। 5 वन प्रभागों बहराइच, कतर्नियाघाट वाइल्ड लाइफ, श्रावस्ती, गोंडा और बाराबंकी की लगभग टीमें आदमखोर भेड़ियों पर शिकंजा कसने में सफल नहीं हो पा रही हैं।

स्थानीय विधायक ने की परिवार से मुलाकात

भेड़िये के हमले की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में भेड़ियों के हमले को लेकर अतिसंवेदनशील हैं। उन्होंने वन विभाग के आला अधिकारियों को आदमखोर भेड़ियों को ना पकड़ पाने की स्थिति में मारने तक के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से बहराइच में डेरा डालने को कहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.