गांदरबल अटैक में आतंकियों को लोकल सपोर्ट मिला:NIA ने कहा- हमलावरों को गाड़ी भी दी

Updated on 29-10-2024 04:43 PM

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल अटैक केस में अहम जानकारियां मिली हैं। NIA ने मंगलवार को बताया कि इस हमले के लिए आतंकवादियों को लोकल सपोर्ट मिला था।

गांदरबल के गगनगीरल इलाके में 20 अक्टूबर की रात आतंकवादियों ने मजदूरों के कैंप पर हमला किया था। इस हमले में बड़गाम के डॉक्टर शहनवाज समेत बिहार और पंजाब के 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी।

गांदरबल अटैक पर नई जानकारी

NIA ने CCTV फुटेज खंगाले और हमले में बचे लोगों से बातचीत की। NIA को आशंका है कि लोकल सपोर्ट के जरिए आतंकियों को हमले और फरार होने के लिए गाड़ी मिली। हमले से पहले रेकी की गई थी। आतंकवादियों के पास ये पुख्ता जानकारी थी कि कैंप में तैनात गार्ड्स के पास हथियार नहीं हैं। कैंप में सुरक्षा भी कमजोर है।

सूत्रों के मुताबिक, कुलगाम के स्थानीय ने लश्कर-ए-तैयबा जॉइन कर लिया था। 2023 में वो अपने घर से लापता हो गया। उसे ही NIA गांदरबल अटैक मुख्य आरोपी मान रही है। CCTV फुटेज में 2 आतंकियों की कैंप में एंट्री की तस्वीरें सामने आई हैं। इनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

इन दोनों आतंकियों के पास अमेरिकन M-4 राइफल और एके-47 नजर आ रही है। ये आतंकी 7 मिनट तक कैंप के भीतर रहे और हमले के बाद फरार हो गए। जब NIA ने इन फोटोज को दूसरी एजेंसियों से शेयर किया और पूछताछ की, तो इनमें से एक आतंकवादी की शक्ल उस शख्स से मिलती-जुलती बताई गई, जो 2023 में अपने घर से लापता हो गया था।

चश्मदीद ने कहा था- दो आतंकी शॉल ओढ़कर आए, मजदूर खाना खा रहे थे

हमले के एक चश्मदीद ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को बताया था, "गांदरबल के गगनगीर में श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे की टनल कंस्ट्रक्शन साइट के पास मजदूरों के रहने के लिए कैंप बनाया गया था।

इसी कैंप में 2 आतंकी शॉल ओढ़कर आए थे। उन्होंने हथियार छिपा रखे थे। कैंप के मेस में मजदूर खाना खा रहे थे, तभी आतंकी वहां पहुंचे और उन्होंने मजदूरों पर फायरिंग की। आतंकियों ने मेस के अलावा 2 और जगहों पर फायरिंग की।

हमले के दौरान अंधेरा हो गया था। हमने लगातार गोलियों की आवाज सुनी। हमें लगा कि ये पटाखे हैं, क्योंकि 100 मीटर की दूरी पर एक शादी समारोह चल रहा था।"

हमले की जिम्मेदारी लेने वाला TRF 370 हटने के बाद एक्टिव 

TRF को भारत में आतंकवादी संगठन घोषित किया गया है। भारतीय अधिकारियों का कहना है कि TRF को पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर ने बनाया है। इसमें लश्कर और जैश का कैडर शामिल है। यह संगठन कश्मीरियों, कश्मीरी पंडितों और हिंदुओं की हत्या की कई घटनाओं में शामिल है।

2019 में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद TRF ज्यादा एक्टिव हो गया है। हमलों की जिम्मेदारी लश्कर नहीं, बल्कि TRF लेता है। कश्मीरी पंडितों, प्रवासी कामगारों, सरकारी अफसरों, नेताओं और सिक्योरिटी फोर्सेस को निशाना बनाता है।

अखनूर में 2 दिन एनकाउंटर, 3 आतंकी ढेर, K-9 डॉग फैंटम शहीद

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को शुरू हुआ एनकाउंटर 27 घंटे बाद मंगलवार को करीब 10 बजे खत्म हो गया। (LoC) के पास भट्टल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों ने 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। कल एक आतंकवादी की बॉडी मिली थी आज 2 और टेररिस्ट की बॉडी रिकवर की गई है। एनकाउंटर में सेना के K-9 स्क्वॉड के डॉग फैंटम को भी गोली लगी। फैंटम डॉग भी शहीद हो गया। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.